Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आस्था का महाकुंभ: केदारघाटी जाने के लिए श्रद्धालुओं में मची होड़, रजिस्ट्रेशन का बना नया रिकार्ड!

साल 2026 की उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा को लेकर भक्तों में बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है। मात्र 4 दिनों में श्रद्धालुओं ने यात्रा पर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन का नया रिकार्ड कायम किया है। पंजीकरण के पिछले सभी रिकॉर्ड धरे के धरे रह गए। जैसी ही केदारनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का विंडो खुला भक्तों ने पंजीकरण के सारे पिछले रिकार्ड तोड़ डाले।
Follow on Google News
केदारघाटी जाने के लिए श्रद्धालुओं में मची होड़, रजिस्ट्रेशन का बना नया रिकार्ड!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हर साल उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा को लेकर यात्रियों में एक अलग उत्साह देखने के लिए मिलता है। लेकिन इस बार श्रद्धालुओं ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ते हुए मात्र 4 दिनों के अंदर 3 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाए हैं। साल 2026 को लेकर श्रद्धालुओं में ऐसा उत्साह है कि पंजीकरण के पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। जैसे ही यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो खुले वैसे ही भक्तों ने भारी संख्या में आवेदन करने शुरू कर दिए। कह सकते हैं कि उत्तराखंड के हिमालयी धामों- बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा के लिए भक्तों ने रजिस्ट्रेशन में नया इतिहास रच दिया है। 6 मार्च को पंजीकरण शुरू होने के बाद से ही मात्र चार दिनों के भीतर ही 3 लाख 53 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने अपना नाम दर्ज करा लिया है।

    19 अप्रैल से यात्रा शुरू

    यह बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा इस साल 19 अप्रैल 2026 को शुरू होने वाली है। यात्रा को लेकर राज्य सरकार ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। 6 मार्च से भक्तों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चालू है। पहले ही दिन शाम 5 बजे तक 1,24,089 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया था, वहीं 4 दिनों बाद अब 3 लाख से अधिक लोगों ने केदारनाथ जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। यह रजिस्ट्रेशन पिछले कई साल के रिकार्ड को तोड़ता हुआ नजर आ रहा है। वर्तमान समय में केदारनाथ धाम की यात्रा लोगों की पहली पसंद बन चुका है। 

    यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    आंकड़ों पर गौर किया जाए तो पिछले कई साल के रिकार्ड श्रद्धालुओं ने इस साल तोड़ डाले हैं। साल 2026 में भक्तों में बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए सबसे ज्यादा होड़ मची हुई है। अभी तक 4 दिनों के अंदर ही अकेले केदारनाथ के लिए करीब 3 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। केदारनाथ के बाद बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री का नंबर आता है।

    • 19 अप्रैल को  गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे
    • 22 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के दर्शन शुरू होंगे
    • 23 अप्रैल को भगवान बद्री विशाल के कपाट भक्तों के लिए खुलेंगे
    • रजिस्ट्रेशन के लिए हाई-टेक ऑप्शन
    • सरकार ने इस बार भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुरक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य कर दिया है। भक्त आराम से ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे ही मुफ्त रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। 
    • आधिकारिक वेबसाइट: registrationandtouristcare.uk.gov.in
    • मोबाइल ऐप: Tourist Care Uttarakhand
    • व्हाट्सएप: 8394833833 पर 'Yatra' लिखकर भेजें।
    • ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा
    • जो श्रद्धालु ऑनलाइन फ्रेंडली नहीं हैं, उनके लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है। उनके लिए सरकार ने 17 अप्रैल से ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून जैसे प्रमुख केंद्रों पर ऑफलाइन काउंटर खोल दिए गए हैं।

    ये भी पढ़ें: COVID Vaccine Side Effects : वैक्सीन से नुकसान हुआ तो मिलेगा मुआवजा! सुप्रीम कोर्ट बोला- केंद्र बनाए ‘नो-फॉल्ट मुआवजा’ नीति

    श्रद्धालुओं के जगह-जगह सुविधाएं उपलब्ध

    केदारनाथ यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा भक्तों के लिए जगह-जगह, अलग-अलग सुविधाएं बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। यात्रियों के लिए सार्वजनिक शौचालय, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मुख्य और वैकल्पिक मार्गों की मरम्मत के भी आदेश दिए गए हैं। केदारनाथ यात्रा को पूरी तरह से सुरक्षित बनाने के लिए मानकों सही से संचालित करने हेतु प्रशासन द्वारा SOP जारी कर दिए गए हैं।

    Geetanjali Sharma
    By Geetanjali Sharma

    Latest Posts