Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरियाणा में कांग्रेस नेत्री हिमानी की हत्या, सूटकेस में मिला शव

हरियाणा में कांग्रेस नेत्री हिमानी की हत्या, सूटकेस में मिला शव

रोहतक। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल (22) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उसका शव सूटकेस में सांपला बस स्टैंड के पास रोहतक-दिल्ली रोड के किनारे मिला। हिमानी रोहतक में कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थीं, जो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल रही थी, साथ ही सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिमानी की हत्या की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

मां ने कहा- चुनाव और पार्टी के कारण बेटी की मौत हुई

पुलिस के अनुसार लड़की के गले में चुन्नी बंधी मिली, साथ ही युवती की नाक से खून बहता मिला है। सूटकेस से कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं। युवती के हाथों पर मेहंदी लगी है, जबकि कानों में छोटी- छोटी दो-दो बालियां मिली हैं। हिमानी की मां ने कहा कि चुनाव और पार्टी के कारण मेरी बेटी की जान गई, क्योंकि इन कारणों से ही उसकी दुश्मनी बनी। उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे कोई पार्टी का आदमी हो सकता है या कोई दोस्त भी हो सकता है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts