Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

तेज गर्मी में 3 गुना बढ़ीं AC फेल होने की शिकायतें, रिपेयरिंग के लिए वेटिंग

राजधानी सहित प्रदेश के कई शहरों में पारा पहुंच गया था 45 डिग्री के ऊपर
तेज गर्मी में 3 गुना बढ़ीं AC फेल होने की शिकायतें, रिपेयरिंग के लिए वेटिंग

भोपाल। भीषण गर्मी के कारण एयर कंडीशनर (एसी) भी जवाब दे रहे हैं। सर्विस सेंटरों में एसी फेल होने की शिकायतें कई गुना बढ़ गई हैं। इनके रिपेयरिंग में एक हफ्ते तक का समय लग रहा है। इससे लोग परेशान हैं। राजधानी भोपाल के सुभाष नगर स्थित एलजी एसी सर्विस सेंटर में काम करने वाले बृजेश सिंह के अनुसार, उनके सर्विस सेंटर में रोजाना ऐसी फेल होने की करीब 100 शिकायतें पहुंच रही हैं। जबकि पहले 30 से 40 शिकायतें आती थीं। इसी तरह एमपी नगर जोन-1 स्थित वोल्टास एसी सर्विस सेंटर के इलेक्ट्रिशियन परवेज खान ने बताया कि तेज गर्मी की वजह से एसी फेल होने की शिकायतें दो गुना तक बढ़ गई हैं। पहले रोजाना 50 से 60 शिकायतें आती थीं, अब इनकी संख्या 150 तक पहुंच गई है।

इंदौर : रात 11 बजे तक ठीक किए जा रहे एसी

नवाब एसी सर्विस सेंटर के फयाज खान ने बताया कि पूरे इंदौर में रोज एसी फेल होने की 500 से अधिक शिकायतें सर्विस सेंटरों पर पहुंची रही हैं। पिछले साल 100 के आस-पास ही रिपेयरिंग की शिकायतें आती थीं। सुबह से लेकर रात 11 बजे तक हमारे कर्मचारी एसी ठीक करने में ही लगे हुए हैं। वर्तमान में जो शिकायत दर्ज हुई हैं उन्हें उसी दिन ही ठीक करने की पूरी कोशिश करते हैं। बड़ी समस्या है या कोई पार्ट बदलना है तो उसे दूसरे दिन ठीक किया जाता है।

जबलपुर: शिकायतें ज्यादा इसलिए 72 घंटे तक वेटिंग

शहर में रिलायंस के 2 सर्विस सेंटर हैं। इनमें पिछले 10 दिनों में प्रतिदिन 100 से 120 शिकायतें आई हैं, पहले 20 से 30 शिकायतें होती थीं। ब्रांच मैनेजर यशोवर्धन ने बताया कि सेल बढ़ी है। हमारे प्रशिक्षित मैकेनिक एसी ठीक करने पहुंचते हैं। राइट टाउन स्थित सर्विस सेंटर के प्रमुख मुकेश सिन्हा ने बताया किशहर में हमारे 2 सर्विस सेंटर मेजर हैं। 10 दिनों में प्रतिदिन दोनों सेंटरों में करीब 100 शिकायतें आई हैं। हम 72 घंटे तक का समय सुधारने के लिए देते हैं।

ग्वालियर : कम टेंप्रेचर पर चलाने से लोड बढ़ रहा

वोल्टाज एसी सर्विस सेंटर के एरिया सेल्स मैजेनर मोहित अग्रवाल ने बताया हमारे पांच सर्विस सेंटर पर रोज करीब 900 से एक हजार कंप्लेंट आ रही हैं। सामान्य दिनों में केवल 100 से 150 कंप्लेंट ही रहती हैं। ग्राहक कम टेंप्रेचर पर और लगातार पर एसी नहीं चलाएं, इससे एसी के कंप्रेशर पर लोड पड़ता है। कुशवाह सर्विस सेंटर के संचालक बबलू कुशवाह ने बताया कि शिकायतें बढ़ने से एसी ठीक करने में 3 से 4 दिन का समय लग रहा है।

वजहें ये भी... तकनीक नई, पुराने मैकेनिक फेल

भोपाल में एसी सर्विस सेंटर के संचालक शोएब खान और अन्य एक्सपर्ट ने एसी खराब होने की ये वजहें बताई हैं-
  • एसी के नए मॉडल्स में कोडिंग, सेंसर्स का ज्यादा उपयोग होने लगा है, लेकिन पुराने मैकेनिक्स को नई तकनीक की ट्रेनिंग नहीं दी गई है।
  • गर्मी शुरू होने से पहले लोग एसी की सर्विसिंग और मेंटेनेंस नहीं कराते।
  • एसी को लगातार चलाना।

हमारे घर में 7 दिनों से एसी खराब है, शिकायत सर्विस सेंटर को की गई। कुछ दिनों पहले दो मैकेनिक आए और बोले कुछ फाल्ट है, कुछ बदलना पड़ेगा। अभी तक वह पार्ट नहीं मिला। कूलर हैं, पर इतनी गर्मी में वह भी काम नहीं कर रहे। -मनोज ठाकुर, मदन महल, जबलपुर

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts