PlayBreaking News

अभिनेत्री करीना कपूर के खिलाफ परिवाद दायर

प्रेग्नेंसी बाइबल किताब का मुद्दा
Follow on Google News
जबलपुर। जबलपुर जिला अदालत में अभिनेत्री करीना कपूर सहित अन्य के खिलाफ परिवाद दायर कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कराए जाने की राहत चाही गई है। मामले में कहा गया है कि करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल नामक किताब प्रकाशित की गई है, जो कि आपत्तिजनक व धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली है। यह परिवाद सिविल लाइन निवासी 35 वर्षीय क्रिस्टोफर एंथोनी की ओर से दायर किया गया है। उसमें कहा गया है कि करीना कपूर खान फिल्मी कलाकार हैं, जिन्होंने अभिव्यक्ति की आजादी का दुरुपयोग कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की मंशा से एक किताब करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल के नाम से प्रकाशित की है, जिसका कवर पेज आपत्तिजनक है।

यह लगाया गया आरोप

आरोप है कि किताब को ईसाई धर्म के पवित्र ग्रंथ बाइबल से जोड़ा गया है। जिससे संपूर्ण ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुर्इं हैं। इतना ही नहीं इससे पूर्व भी उन्होंने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की मंशा से मेरा नाम मैरी है और मैरी सौ टक्का तेरी है पर अश्लील नृत्य किया था। जबकि मैरी प्रभु ईसा मसीह की माता हैं एवं बाइबिल के बाद मैरी शब्द भी ईसाइयों के लिए पवित्रम शब्द है तथा समस्त ईसाई समुदाय उन्हें अपनी माता मानता है।

इन्हें बनाया गया पक्षकार

मामले में करीना कपूर खान, अदिती शाह भिमजियानी, अमेजोन ऑनलाइन शॉपिंग, जगरनॉट बुक्स, एसपी जबलपुर व ओमती थाना प्रभारी को पक्षकार बनाया गया है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts