PlayBreaking News

कोलंबिया में राष्ट्रपति उम्मीदवार पर जानलेवा हमला : मिगुएल उरीबे को सिर में मारी गई गोली, हालत नाजुक; हमलावर गिरफ्तार

Follow on Google News
कोलंबिया में राष्ट्रपति उम्मीदवार पर जानलेवा हमला : मिगुएल उरीबे को सिर में मारी गई गोली, हालत नाजुक; हमलावर गिरफ्तार
बोगोटा। साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में राष्ट्रपति उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार दी गई। आगामी 2026 के राष्ट्रपति चुनाव के प्रमुख उम्मीदवार मिगुएल उरीबे तुर्बे पर चुनावी रैली के दौरान जानलेवा हमला किया गया। हमलावर ने भीड़ के बीच पहुंचकर उरीबे को तीन गोलियां मारीं, जिनमें से दो गोलियां उनके सिर में लगी हैं। यह घटना उस समय घटी जब उरीबे फोंतिबोन इलाके में रैली को संबोधित कर रहे थे। हमले के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

15 साल का लड़का गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से 15 साल के एक किशोर को गिरफ्तार किया है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि हमला अकेले किया गया या किसी साजिश के तहत। बोगोटा के मेयर कार्लोस गलान ने बताया कि, हमले को फोंतिबोन इलाके में अंजाम दिया गया। कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि, संदिग्ध हिरासत में है और यह पता लगाया जा रहा है कि हमले में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

ड्रग माफिया ने मां को किया था किडनैप

मिगुएल उरीबे कोलंबिया के मशहूर पत्रकार डायना तुर्बे के बेटे हैं। 1991 में उन्हें ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार के गिरोह ने अगवा कर लिया था। डायना उस समय माफिया और तस्करी के खिलाफ लगातार रिपोर्टिंग कर रही थीं। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उनकी मौत हो गई थी। अब मिगुएल, जो देश में आने वाले चुनाव के सबसे मजबूत विपक्षी उम्मीदवार माने जा रहे हैं, खुद हिंसा के शिकार हो गए हैं।

अमेरिकी नेता बोले- यह लोकतंत्र पर हमला है

अमेरिकी नेता मार्को रुबियो ने इस हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि “यह लोकतंत्र पर हमला है।” उन्होंने कोलंबियाई सरकार पर आरोप लगाया कि उसकी वामपंथी नीतियों से कट्टरवाद को बढ़ावा मिल रहा है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो और उरीबे की पार्टी सेंट्रो डेमोक्रेटिको ने भी हमले को लोकतंत्र और आजादी पर सीधा हमला बताया।

कौन हैं मिगुएल उरीबे?

उम्र: 39 वर्ष जन्म: बोगोटा, 1986 पार्टी: सेंट्रो डेमोक्रेटिको (रूढ़िवादी पार्टी) राजनीतिक करियर: बोगोटा के काउंसलर रहे, शहरी विकास व सुरक्षा पर काम किया पद: 2016-18 में बोगोटा के सरकारी सचिव पारिवारिक पृष्ठभूमि: पूर्व राष्ट्रपति जूलियो सीजर टुर्बे के पोते

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हमले

डोनाल्ड ट्रंप पर हमला: जुलाई 2024 में अमेरिका में चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर हमला हुआ था। उस दौरान एक 20 साल के हमलावर ने 400 फीट दूर से 8 राउंड फायर किए थे।। शिंजो आबे की हत्या: जुलाई 2022 में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आबे नारा शहर में इलेक्शन कैंपेन के दौरान स्पीच दे रहे थे। ये भी पढ़ें- एलन मस्क ने छेड़ी नए दल की चर्चा : पोल में 80% लोगों का मिला समर्थन, ‘द अमेरिका पार्टी’ बना नया राजनीतिक संकेत
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts