Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Weather Of MP :ठंडी हवाओं के टारगेट पर भोपाल, इंदौर, सीहोर, राजगढ़ और शाजापुर

मप्र के 15 से ज्यादा जिले मौसम का अटैक झेल रहे हैं। बुधवार को प्रदेश के पश्चिमी जिलों के साथ पूर्वी क्षेत्र के जिले भी सर्द हवाओं की गिरफ्त में थे। वहीं गुरुवार को पांच जिलों में अलर्ट रहेगा।
ठंडी हवाओं के टारगेट पर भोपाल, इंदौर, सीहोर, राजगढ़ और शाजापुर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मप्र में उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवाओं ने पारे को 5 डिग्री तक पहुंचा दिया है। अल सुबह दर्ज किए जाने वाले तापमान से परे दिनभर ठंडी हवाएं चल रही हैं। उत्तरी क्षेत्र की बर्फीली हवाओं के कारण मप्र के रहवासी लगातार 10 दिन से नवंबर में ही दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड का अहसास कर रहे हैं। मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार सर्द हवाओं का यह दौर गुरुवार को भी जारी रहेगा। विभाग ने गुरुवार सुबह तक पांच जिलों भोपाल, इंदौर, राजगढ़, सीहोर और शाजापुर में गंभीर शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। यानी 20 नवंबर को दिनभर भी ठंडी हवाएं चलेंगी। इसके अलावा इन पांच जिलों में 21 नवंबर को भी शीतलहर चलेगी। 

    Uploaded media

    एक दिन बाद बदल सकती है हवा

    मौसम विज्ञान केंद्र की फोरकास्ट ऑफिसर डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार मप्र के पांच जिलों भोपाल, इंदौर, सीहोर, राजगढ़ और शाजापुर में 19 से 20 नवंबर तक ऑरेंज अलर्ट है। हालांकि दोपहर बाद कुछ राहत मिल सकती है। बुधवार को शिवपुरी, छतरपुर, सतना, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, देवास, बड़वानी, खरगोन और खंडवा में यलो अलर्ट रहा है। 20 नवंबर को इन जिलों में ठंडी हवाओं से राहत मिल सकती है।

    Uploaded media

     मप्र के ये शहर रहे सबसे ठंडे 

    • गिरवर (शाजापुर)-6.4
    • राजगढ़     - 6.5
    • पचमढ़ी     - 6.6
    • इंदौर      - 6.9
    • कल्याणपुर (शहडोल) - 7.7

    तीन दिन बाद बढ़ेगा तापमान 

    मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि दो दि और शीतलहर रहेगी, इससे रात का तापमान पिछले दिनों जैसा ही बना रहेगा। हालांकि तीन दिन बाद धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी, लेकिन एकदम से मौसम में गर्माहट आ जाएगी ऐसा नहीं होगा।

    तेलंगाना तक शीत लहर    

    उधर, भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 20 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलगहर की स्थिति बनी रहने की संभावना जाहिर की है। वहीं 21 नवंबर को मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। इसके साथ ही मौसम बुलेटिन में 21 नवंबर को अंडमान और निकोबार में भारी वर्षा की संभावना भी जताई गई है। 

    Twitter Post

     

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts