नवरात्र पर्व से पहले दोगुना तक महंगा हो गया नारियल, पूजन और व्रत में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की कीमतें बढ़ीं

नवरात्र पर्व से पहले दोगुना तक महंगा हो गया नारियल, पूजन और व्रत में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की कीमतें बढ़ीं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मनोज चौरसिया, भोपाल। शारदीय नवरात्र में एक सप्ताह ही शेष है। 22 सितंबर को शुरू होगा। इसमें पूजा में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला नारियल दो गुना महंगा हो गया है। हालत यह है कि 25 से 30 रुपए प्रति नग बिकने वाले नारियल के दाम 40 से 50 रुपए तक पहुंच गए हैं। इसके अलावा अन्य पूजन सामग्री और व्रत में उपयोगी चीजों की दरों में इजाफा हुआ है।  कारोबारियों के मुताबिक  पिछले साल की तुलना में कीमतों में भी इजाफा हुआ है। नारियल के दाम दोगुने हो चुके हैं। फलाहारी व्रत की सामग्री के दाम भी बढ़ चुके हैं। नवरात्र में चुनरी और नारियल के साथ पूजन सामग्री व व्रत में खाने की फलाहारी सामग्री का कुल कारोबार 100 करोड़ रुपए का होने का अनुमान है।

    थोक में नारियल के 25 से 40 रुपए तक चल रहे दाम

    घोड़ा नक्कास स्थित थोक नारियल कारोबारी प्रमोद संती ने बताया कि नवरात्र में चढ़ाए जाने वाले नारियल की खपत लगभग 500 टन से ज्यादा होने की संभावना है। इस बार नारियल के दाम थोक में 25 से लेकर 40 रुपए तक हैं, जो दाम पिछले साल तक दाम आधे रहते थे। दाम बढ़ने की वजह साउथ में नारियल की फसल कम होना बताई जा रही है। 

    फलाहारी सामग्री भी महंगी

    नवरात्र से पहले ही फलाहारी सामग्री के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। थोक में साबूदाना के दाम 3900 रुपए से बढ़कर 4300 रुपए तक पहुंच गए हैं। यही हाल मूंगफली और सिंघाड़े के आटे के चल रहे हैं।

    नवरात्र में इन चीजों की मांग

    साबूदाना, खोपड़ा, किशमिश, सिंघाड़ा आटा, नारियल, चुनरी,शृंगार सामग्री, कुमकुम, सिंदूर, कलावा, कपूर, घी।

    नवरात्र से पहले ही पूजन-फलाहारी सामग्री के बढ़े दाम

    सामग्री पिछले साल  इस साल 
    नारियल गोला 270 330
    सिंघाड़ा आटा 110 150
    काजू 700 से 750 800 से 1100
    किशमिश 240 430
    साबूदाना 39 45 - 60
    मूंगफली 80 से 85 115 से 120
    नारियल 12 से 15 25 से 40
    कपूर 700 900

    स्रोत : थोक व्यापारियों की जानकारी के अनुसार।

    “”
     
    नवरात्र को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ी है। पूजन से लेकर व्रत सामग्री थोक बाजारों में लेने लोग पहुंच रहे हैं। ग्राहकी 22 सितंबर से बढ़ेगी। इस बार नारियल से लेकर साबुदाना के दाम बढ़ चुके हैं।
    - विवेक साहू, भोपाल किराना व्यापारी महासंघ
    लोग पूजन सामग्री छोटे पैकेट में ले जा रहे हैं। घी, कलावा, कपूर, गरी, हवन सामग्री, पंचमेवा के दाम 10 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी हुई है।
    - शखावत राय ज्ञानचंदानी, थोक विक्रेता पूजन सामग्री
    जीएसटी दरें घटाने का घटाने का असर बाजारों में दिखाई देगा। इस बार नारियल के दाम बढ़े हुए हैं, इसकी बजह यह है कि साउथ में फसल कमजोर होना है।
    - अनुपम अग्रवाल, प्रदेश महासचिव, अभा उद्योग व्यापार समिति
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts