People's Update
Sunday, March 8, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Sunday, March 8, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    तेहरान के निलोफर स्क्वायर इलाके में US-इजरायली हमले में 20 ईरानी नागरिकों की मौत
    इजरायल ने ईरानी कुद्स फोर्स के लेबनान कॉर्प्स के प्रमुख कमांडरों को निशाना बनाकर बेरूत में किया हमला
    कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला
    नॉर्वे: ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास जोरदार धमाका
    दुबई में हुए ईरानी ड्रोन हमले में पाकिस्तानी नागरिक की मौत
    ईरान ने बहरीन पोर्ट को निशाना बनाया, वहां लगी आग को अब बुझाया जा रहा
    ईरान जंग पर बोले इजरायल के UN राजदूत: यह कोई लंबा युद्ध नहीं होगा
    तेहरान के फ्यूल डिपो पर इजरायली अटैक, रिफाइनरी में लगी भयानक आग
    राष्ट्रीय
    बिहार

    बिहार की राजनीति में ‘निशांत युग’ की शुरुआत?JDU जॉइन कर नीतीश कुमार की विरासत संभालेंगे बेटे निशांत

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने राजनीति में औपचारिक एंट्री कर ली है। वे आज जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे और इसके बाद पूरे बिहार के दौरे पर निकलेंगे। माना जा रहा है कि, उन्हें भविष्य के नेता के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिससे बिहार की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं।
    Publish Date: 8 Mar 2026, 9:08 AM (IST)Reading Time: 10 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      पटना। बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लंबे समय तक राजनीति से दूर रहने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब सक्रिय राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। रविवार, 8 मार्च को दोपहर 1 बजे पटना स्थित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश कार्यालय में वे औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

      जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। पार्टी कार्यालय के बाहर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें नीतीश कुमार और निशांत कुमार की तस्वीरों के साथ लिखा गया है- विकसित बिहार के नए अध्याय की शुरुआत।

      निशांत कुमार की इस एंट्री को केवल एक साधारण राजनीतिक कदम नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

      सदस्यता के बाद करेंगे पूरे बिहार का दौरा

      जदयू के एमएलसी नीरज कुमार ने बताया कि पार्टी की सदस्यता लेने के तुरंत बाद निशांत कुमार राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य होगा-

      • जनता से सीधा संवाद स्थापित करना।
      • संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना।
      • युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ना।
      • सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना।

      बताया जा रहा है कि, यह यात्रा लगभग पूरे बिहार को कवर कर सकती है। इससे निशांत कुमार को राज्य की सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों को समझने का अवसर मिलेगा।

      क्या डिप्टी सीएम बन सकते हैं निशांत?

      राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि, निशांत कुमार की शुरुआत सीधे बड़े पद से हो सकती है। जानकारी के अनुसार, उनकी ‘लॉन्चिंग’ डिप्टी सीएम और गृह मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद के साथ हो सकती है। हालांकि, इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

      जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने हाल ही में कहा था कि, बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा, यह फैसला नीतीश कुमार ही करेंगे। उनकी इच्छा के खिलाफ कोई कुछ नहीं कर सकता। इस बयान के बाद से राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

      यह भी पढ़ें: दिल्ली की कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट! PM मोदी करेंगे 3 नए कॉरिडोर का शिलान्यास

      जॉइनिंग से पहले ही बढ़ी सक्रियता

      निशांत कुमार लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहे। लेकिन पिछले एक साल से उनकी सक्रियता अचानक बढ़ गई है। शनिवार को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर एक अहम बैठक हुई, जिसमें कई वरिष्ठ नेता और युवा विधायक शामिल हुए।

      इस बैठक में शामिल नेताओं में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, परिवहन मंत्री श्रवण कुमार और लगभग 24 विधायक भी मौजूद थे। इस बैठक को निशांत की राजनीतिक सक्रियता का संकेत माना गया।

      8 मार्च ही क्यों चुना गया?

      निशांत कुमार की एंट्री के लिए 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का दिन चुना गया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कोई संयोग नहीं बल्कि नीतीश कुमार की सोची-समझी राजनीतिक रणनीति है। दरअसल, बिहार में महिलाओं को नीतीश कुमार का सबसे मजबूत वोट बैंक माना जाता है। इन्हें अक्सर साइलेंट वोटर कहा जाता है, जो चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाती हैं। ऐसे में महिला दिवस पर निशांत की एंट्री के जरिए यह संदेश देने की कोशिश मानी जा रही है कि, महिलाओं के लिए शुरू की गई योजनाएं जारी रहेंगी। नीतीश कुमार के बाद उनका वारिस भी तैयार है, जदयू की सामाजिक नीति में बदलाव नहीं होगा।

      महिलाओं के लिए नीतीश कुमार के 5 बड़े फैसले

      नीतीश कुमार के शासनकाल में महिलाओं के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। यही वजह है कि महिलाओं में उनकी लोकप्रियता काफी मजबूत मानी जाती है।

      प्रमुख फैसले

      वर्ष

      योजना

      प्रभाव

      2006

      पंचायतों में 50% आरक्षण

      महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ी

      2007-08

      मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना

      छात्राओं की पढ़ाई जारी रखने में मदद

      2011-12

      पोशाक योजना

      स्कूलों में छात्राओं की उपस्थिति बढ़ी

      2016

      पूर्ण शराबबंदी

      घरेलू हिंसा में कमी

      2025

      सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण

      महिलाओं के रोजगार के अवसर बढ़े

      इन योजनाओं ने बिहार में महिलाओं की सामाजिक और राजनीतिक स्थिति को काफी मजबूत किया।

      कौन हैं निशांत कुमार?

      निशांत कुमार लंबे समय तक मीडिया और राजनीति से दूर रहे। वे सामान्य जीवन जीना पसंद करते थे और अध्यात्म में रुचि रखते हैं।

      प्रोफाइल

      विवरण

      जानकारी

      नाम

      निशांत कुमार

      जन्म

      20 जुलाई 1975

      उम्र

      लगभग 50 वर्ष

      पिता

      नीतीश कुमार

      माता

      स्व. मंजू सिन्हा

      शिक्षा

      बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा

      पेशा

      सॉफ्टवेयर इंजीनियर

      वैवाहिक स्थिति

      अविवाहित

      बताया जाता है कि निशांत काफी शांत और सरल स्वभाव के हैं।

      बचपन और शिक्षा

      निशांत कुमार की शुरुआती पढ़ाई सेंट कैरेंस स्कूल से शुरू हुई थी। एक घटना के बाद उनका नाम वहां से कटवा लिया गया था। बताया जाता है कि स्कूल में एक शिक्षक की पिटाई से वे घायल हो गए थे, जिसके बाद नीतीश कुमार ने स्कूल बदलने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय विद्यालय पटना से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT) मेसरा से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

      [featured type="Featured"]

      मीडिया से दूरी, फिर अचानक चर्चा में

      कई वर्षों तक निशांत कुमार मीडिया से पूरी तरह दूर रहे। लेकिन जनवरी 2025 में पहली बार उन्होंने सार्वजनिक रूप से लोगों से अपील करते हुए कहा कि, मेरे पिता ने बिहार के लिए अच्छा काम किया है। इसलिए उन्हें और जदयू को वोट दें। इसके बाद वे समय-समय पर मीडिया में दिखाई देने लगे। हालांकि उन्होंने उस समय राजनीति में आने के सवाल पर साफ जवाब नहीं दिया था।

      नीतीश कुमार के बाद नेतृत्व का सवाल

      नीतीश कुमार लगभग दो दशकों से बिहार की राजनीति के केंद्र में हैं। लेकिन उनकी उम्र अब 76 वर्ष हो चुकी है। ऐसे में पार्टी के भीतर लंबे समय से यह सवाल उठता रहा है कि उनके बाद जदयू का नेतृत्व कौन संभालेगा। पार्टी में कई वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन किसी को भी स्पष्ट उत्तराधिकारी नहीं माना जाता।

      • जदयू के प्रमुख नेता
      • ललन सिंह
      • संजय झा
      • विजय चौधरी
      • अशोक चौधरी

      हालांकि, इन नेताओं में से कोई भी नीतीश कुमार के पारंपरिक कुर्मी-कोइरी और ईबीसी वोट बैंक के समीकरण में पूरी तरह फिट नहीं बैठता। इसी कारण पार्टी के भीतर निशांत कुमार को आगे लाने की मांग उठती रही है।

      यह भी पढ़ें: बत्तख जा रहा था कटने! और तभी पेट में मिला गया ऐसा खजाना, चंद सेकंड में किसान हो गया मालामाल

      चुनावी आंकड़े: जदयू का प्रदर्शन

      नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू का चुनावी प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है।

      विधानसभा चुनाव

      सीटें लड़ी

      जीती

      वोट शेयर

      2025

      101

      85

      19.3%

      2020

      115

      43

      15.7%

      2015

      101

      71

      17.3%

      2010

      141

      115

      22.6%

      2005

      139

      88

      20.5%

      इन आंकड़ों से साफ है कि, नीतीश कुमार की राजनीति में पकड़ मजबूत रही है।

      निशांत की एंट्री के दो बड़े मायने

      राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार निशांत कुमार के राजनीति में आने के दो बड़े संकेत हैं।

      1. नीतीश कुमार की राजनीतिक विदाई की तैयारी

      कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार अब राज्यसभा जाकर राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं। ऐसे में वे धीरे-धीरे बिहार की राजनीति से दूरी बना सकते हैं।

      2. जदयू को नया चेहरा

      निशांत की एंट्री के साथ जदयू को एक नया नेतृत्व मिल सकता है। इससे पार्टी का भविष्य सुरक्षित माना जा रहा है।

      [breaking type="Breaking"]

      जदयू कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

      पटना में जदयू कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ देखने को मिल रही है। पूरे परिसर को पोस्टरों और बैनरों से सजाया गया है। पोस्टरों में लिखा है- विकसित बिहार के नए अध्याय की शुरुआत- निशांत कुमार

      कार्यकर्ताओं का मानना है कि निशांत कुमार पार्टी को नई ऊर्जा देंगे।

      क्या बदलेंगे बिहार के राजनीतिक समीकरण?

      निशांत कुमार की एंट्री केवल जदयू तक सीमित नहीं रहेगी। इसका असर पूरे बिहार की राजनीति पर पड़ सकता है।

      संभावित प्रभाव-

      • जदयू में नेतृत्व स्पष्ट होगा
      • युवा वोटरों को नया चेहरा मिलेगा
      • विपक्ष की रणनीति बदल सकती है
      • भविष्य के गठबंधन समीकरण प्रभावित होंगे

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      JDU

      Nishant Kumar

      CM Nitish Kumar

      Bihar Politics

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      महिलाओं को कितनी सुरक्षा देता है भारत?

      घर या ऑफिस में हो रहा उत्पीड़न!महिलाओं को कितनी सुरक्षा देता है भारत?

      मार्च की शुरुआत में ही झुलसाने लगी गर्मी, कई जिलों में 38°C पार; 15 मार्च तक 40°C पहुंचने का अनुमान

      MP Weather Update :मार्च की शुरुआत में ही झुलसाने लगी गर्मी, कई जिलों में 38°C पार; 15 मार्च तक 40°C पहुंचने का अनुमान

      हाईटेक मशीनों-मिसाइल से उड़ेगा गुलाल, यूनेस्को मान्यता की तैयारी तेज

      दुनिया की सबसे अनोखी रंगयात्रा!हाईटेक मशीनों-मिसाइल से उड़ेगा गुलाल, यूनेस्को मान्यता की तैयारी तेज

      PM मोदी करेंगे 3 नए कॉरिडोर का शिलान्यास

      दिल्ली की कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट!PM मोदी करेंगे 3 नए कॉरिडोर का शिलान्यास

      भारतीय संस्कृति में नारी को क्यों माना जाता है देवी?

      Women’s Day 2026:भारतीय संस्कृति में नारी को क्यों माना जाता है देवी?

      तेज हुई बेहस, करीना बोलीं- पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस जरूरी

      दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की वर्क शिफ्ट :तेज हुई बेहस, करीना बोलीं- पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस जरूरी

      उनकी राजनीतिक सोच से राष्ट्रपति का अपमान हुआ, ममता पर जमकर फूटा PM मोदी का गुस्सा

      ममता सरकार ने सारी हदे लांघी ;उनकी राजनीतिक सोच से राष्ट्रपति का अपमान हुआ, ममता पर जमकर फूटा PM मोदी का गुस्सा

      टॉफी का लालच देकर घर ले गया पड़ोसी, स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले किया

      भोपाल में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म :टॉफी का लालच देकर घर ले गया पड़ोसी, स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले किया

      और तभी पेट में मिला गया ऐसा खजाना, चंद सेकंड में किसान हो गया मालामाल

      बत्तख जा रहा था कटने!और तभी पेट में मिला गया ऐसा खजाना, चंद सेकंड में किसान हो गया मालामाल

      प्रोटोकॉल पर छिड़ी जंग, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आखिर 'दीदी' पर क्यों भड़कीं!

      बंगाल: प्रोटोकॉल पर छिड़ी जंग, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आखिर 'दीदी' पर क्यों भड़कीं!

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....