Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17,500 किसानों के खातों में ट्रांसफर किए 20.06 करोड़ रुपए, बाढ़ पीड़ितो को मिली राहत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17,500 किसानों के खातों में ट्रांसफर किए 20.06 करोड़ रुपए, बाढ़ पीड़ितो को मिली राहत
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित प्रदेश के कई जिलों के किसानों के बैंक खातों में 20 करोड़ 6 लाख रुपए मुआवजा राशि जमा कर दी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किसानों से बातचीत की और उनकी नुकसान राहत राशि और भविष्य की योजनाओं का जायजा लिया।

    किसानों को मिला 20 करोड़ 6 लाख रुपए का मुआवजा

    सीएम ने कहा कि किसानों की मुस्कान ही मध्यप्रदेश सरकार की ताकत हैं। उन्होंने बताया कि 11 जिलों के 17,500 किसानों के बैंक खातों में 20 करोड़ 6 लाख रुपए मुआवजा राशि सीधे सिंगल क्लिक पर जमा कर दी है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को कुल 188.52 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की है। वहीं, उन्होंने अनंत चतुर्दशी और अन्य त्योहारों की बधाई भी दी। 

    केले के तने का भी मिलेगा मुआवजा

    वर्चुअल चर्चा के दौरान धार के किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बताया कि 4 बीघा में लगी केले की फसल उजड़ने पर उन्हें 58 हजार रुपए और 7 बीघा पपीते की फसल के नुकसान के लिए 39 हजार रुपए मुआवजा मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में केला उत्पादक किसानों को केले के तने के रेशे के आधार पर भी मुआवजा मिलेगा, क्योंकि धार में जल्द ही इस रेशे से कपड़ा बनाने का कारखाना स्थापित किया जाएगा। वहीं, पपीता को विदेश तक भेजना का भरोसा दिलाया। 

    सीएम ने जाना मुआवजे का हाल

    मुख्यमंत्री ने शिवपुरी, दमोह, अशोकनगर, धार, छतरपुर और रायसेन के किसानों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की। उन्होंने किसानों के नुकसान और मुआवजा राशि की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। सीएम ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जितना मुआवजा मिला है, उतना ही सही बता रहे हो ना।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts