Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त का इंतजार खत्म, कल मंडला से सीएम करेंगे ट्रांसफर

Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त का इंतजार खत्म, कल मंडला से सीएम करेंगे ट्रांसफर
भोपाल। मध्यप्रदेश की लाखों महिलाओं को ‘लाड़ली बहना योजना’ की 23वीं किस्त का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। वहीं मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 16 अप्रैल को मंडला जिले के ग्राम टिकरवारा से लाड़ली बहनों के खाते में राशि का अंतरित की जाएगी।

27 लाख बहनाओं के खाते में आएगी राशि

सीएम ने कहा कि राशि अंतरण की तारीख में सदैव एकरूपता लाने के लिए अब राज्य सरकार द्वारा प्रतिमाह 15 तारीख के आसपास यह राशि लाड़ली बहनों के खाते में हस्तांतरित की जाएगी। वहीं सीएम डॉ. यादव आज यहां मंत्रालय में मंत्रि-परिषद् की बैठक के पहले मंत्रियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल (बुधवार) को मंडला जिले से प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनाओं के खाते में 1552.38 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की जाएगी।

23वीं किस्त का इंतजार खत्म

लाखों महिलाओं के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान लौटेगी। मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त अब 16 अप्रैल को ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंडला के टिकरवारा गांव से यह राशि सिंगल क्लिक से बहनों के खातों में भेजेंगे। इस बार किस्त कुछ दिन देर से आ रही है, लेकिन अब हर महीने 10 से 15 तारीख के बीच ही यह राशि ट्रांसफर की जाएगी, ताकि किसी तरह का भ्रम न फैले। इस बार मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 56 लाख लाभार्थियों को 337 करोड़ रुपए और 25 लाख महिलाओं को गैस सिलेंडर सब्सिडी के रूप में 57 करोड़ रुपए भी देंगे।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिसके तहत 1.63 लाख महिलाओं के नाम योजना से हटाए गए है। यह महिलाएं 60 वर्ष से अधिक उम्र की हैं और अब उन्हें 1250 रुपए की योजना राशि का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं जिनकी 2025 से पहले मृत्यु हो गई उन्हें भी हटा दिया गया है।

शिवराज सिंह चौहान ने शुरु की थी योजना

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले 2023 में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी। पहले 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाते थे। 2023 में रक्षाबंधन पर इस राशि को बढ़ा दिया गया और अब महिलाओं को  1250 रुपए की राशि दी जाती है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts