PlayBreaking News

Ujjain News : CM का बड़ा ऐलान, विवाद रहित ग्राम पंचायतों को मिलेंगे 5-5 लाख रुपए

Follow on Google News
Ujjain News : CM का बड़ा ऐलान, विवाद रहित ग्राम पंचायतों को मिलेंगे 5-5 लाख रुपए
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन के एनआईसी कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से उज्जैन दक्षिण विधानसभा की ग्राम पंचायतों के सरपंचों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों, योजनाओं के कार्यान्वयन और ग्रामीण जनजीवन को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस दौरान सीएम ने घोषणा की कि जिन ग्राम पंचायतों में कोई विवाद नहीं होगा, जिन ग्राम पंचायत में कोई झगड़ा नहीं होगा, उन्हें "वृंदावन ग्राम योजना" के तहत पांच लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी पंचायतों को अन्य योजनाओं का भी लाभ मिलेगा।

589 पंचायतों में लगाए जा रहे कैंप

वीसी में मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान 26 जनवरी 2025 तक चलेगा। इस अभियान के तहत ग्रामीण जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए लाभान्वित किया जाएगा। वीसी में उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जिले की 589 ग्राम पंचायतों में निरंतर कैंप लगाए जा रहे हैं। दक्षिण विधान सभा की सभी पंचायतों में वीडियो कॉन्फ्रेंस की सुविधा है।

विकास कार्यों की समीक्षा और निर्देश

  • मुख्यमंत्री ने सभी ग्राम पंचायतों में अतिथि कक्ष बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्राम पंचायत उमरिया खालसा का उदाहरण देते हुए इसे अन्य पंचायतों के लिए मॉडल बताया।
  • पंचायतों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है।
  • पंचकोशी यात्रा मार्ग की ग्राम पंचायतों को विशेष राशि दिलवाने और इस क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
  • सभी पटवारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी पंचायतों में शासकीय जमीन का रिकॉर्ड अपडेट करें और भविष्य की परियोजनाओं के लिए उपयोग की संभावनाएं तलाशें।
  • पंचायत स्तर पर बेरोजगार पुरुषों और महिलाओं की सूची तैयार की जाएगी। साथ ही, पढ़े-लिखे और अशिक्षित लोगों का डेटा भी अपडेट किया जाएगा।

सामूहिक विवाह आयोजन

मुख्यमंत्री ने वीसी में निर्देश दिए की ग्राम पंचायतों में सामूहिक विवाह के आयोजन कराए जाएं। आगामी वसंत पंचमी पर भव्य स्तर पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाए। लोगों को जागरूक किया जाए कि वे शादी और मृत्यु भोज पर अनावश्यक रुपया बर्बाद ना करें, बल्कि इनका उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई में करें। ये भी पढ़ें- PM मोदी 25 को छतरपुर से करेंगे केन-बेतवा लिंक परियोजना का भूमिपूजन, सीएम ने कहा- बुंदेलखंड के कई जिलों को होगा फायदा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts