चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF जवान ने कंगना को मारा थप्पड़, किसान आंदोलन पर बयान से थी आहत, महिला अफसर सस्पेंड

Follow on Google News
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF जवान ने कंगना को मारा थप्पड़, किसान आंदोलन पर बयान से थी आहत, महिला अफसर सस्पेंड
चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से जीतकर सांसद बनी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। CISF की महिला जवान ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारा। कंगना रनौत भाजपा की बैठक में शामिल होने दिल्ली आ रही थी। कंगना को थप्पड़ मारने वाली जवान कुलविंदर कौर का बयान सामने आ चुका है, वो कंगना के किसान आंदोलन पर दिए गए बयान से आहत थी। महिला जवान को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं बीजेपी सांसद ने भी वीडियो जारी कर पूरे घटनाक्रम की जानकरी दी है।

कंगना को थप्पड़ मारने वाली जवान का बयान

कंगना को थप्पड़ मारने वाली CISF जवान कुलविंदर कौर का भी एक वीडियो सामने आया है। जो वीडियो सामने आई है, उसमें CISF की जवान कहती दिख रही है कि 'इसने ('कंगना ने) बोला था किसान आंदोलन में 100-100 रुपए में महिलाएं बैठती थीं। वहां मेरी मां भी बैठी थी।' https://x.com/psamachar1/status/1798712462466011285

CISF महिला कॉन्स्टेबल सस्पेंड

CISF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भाजपा नेता और अभिनेत्री कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के मामले में सीआईएसएफ ने महिला कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ एफआईआर के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दी है।

घटना से एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार बीजेपी की सांसद कंगना रनौत चुनाव जीतने के बाद भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए विस्तारा एयरलाइन्स की फ्लाइट UK707 से दिल्ली के लिए जा रही थीं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक इन के बाद जब वह बोर्डिंग के लिए जा रही थीं, इसी दौरान एलसीटी कुलविंदर कौर (CISF यूनिट चंडीगढ़ एयरपोर्ट) ने उन्हें थप्पड़ मारा। इसके बाद कंगना रनौत के साथ यात्रा कर रहे शख्स मयंक मधुर ने कुलविंदर कौर को थप्पड़ मारने की कोशिश की। इस पूरी घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। https://x.com/psamachar1/status/1798696331407749402

थप्पड़ कांड पर कंगना का बयान

थप्पड़ कांड के बाद कंगना ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें कहा, 'मेरे पास बहुत सारे फोन कॉल्स आ रहे हैं, मैं आपको बताना चाहूंगी कि मैं बिल्कुल सेफ हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुआ जो हादसा हुआ, ये सिक्योरिटी चेक के साथ में हुआ। मैं वहां सिक्योरिटी चेक करके जैसे ही निकली, दूसरे केबिन में जो महिला थी CIFS की, उसने मेरे वहां से क्रॉस करने का इंतजार किया और साइड से आकर मेरे फेस पर चांटा मारा और गालियां देने लगी। जब मैंने उनसे पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया तो वो बोलने लगी कि वो किसान आंदोलन को सपोर्ट करती हैं। लेकिन मेरा कन्सर्न है कि जो आतंकवाद और उग्रवाद पंजाब में बढ़ रहा है, इसे कैसे भी करके हैंडल करना पड़ेगा।' https://x.com/psamachar1/status/1798705915186622860

क्या है पूरा घटनाक्रम?

ये घटना दोपहर करीब 3 बजकर 30 मिनट पर हुई। कंगना को चंडीगढ़ से दिल्ली जाना था। सिक्योरिटी चेक के दौरान सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर ने इस हरकत को अंजाम दिया। इस घटना को लेकर कंगना की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई है। वो फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं हैं। कंगना का दावा है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कर्टन एरिया में कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने उनसे बहस की और उन्हें थप्पड़ मारा। सिपाही कुलविंदर को सीओ कक्ष में हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ द्वारा सीसीटीवी की जांच की जा रही है।

कंगना ने मंडी से हासिल की शानदार जीत

बता दें कि, बॉलीवुड की धाकड़ क्वीन कंगना रनौत अब राजनीति की भी क्वीन बन चुकी हैं। लोकसभा 2024 चुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार कंगना रनौत ने मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीता है। कंगना ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और मौजूदा सांसद के बेटे विक्रमादित्य सिंह को शिकस्त देकर जीत का परचम लहराया है। कंगना को 5 लाख 37 हजार 022 वोट मिले। विक्रमादित्य सिंह को 4 लाख 62 हजार 267 वोटों से संतुष्ट होना पड़ा। ये भी पढ़ें- MP के नवनिर्वाचित सांसदों से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, दिल्ली में होगी बीजेपी संसदीय दल की बैठक
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts