छिंदवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक युवक की मौत; 4 घायल

छिंदवाड़ा। चार लोग ऑल्टो कार से चौरई से अपने घर गोपालपुर जा रहे थे, तभी गौरैया तिराहा के पास कार अनियंत्रित हो गई। कार बिजली पोल को तोड़ते हुए खेत में जा गिरी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को बाहर निकाला।
गौरैया तिराहा के पास हुआ हादसा
चौरई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चार लोग कार से चौरई से अपने घर गोपालपुर जा रहे थे। तभी गौरैया तिराहा के पास कार अनियंत्रित हो गई और बिजली पोल को तोड़ते हुए खेत में जा गिरी।
ये भी पढ़ें: Raipur: रायपुर में प्रेम विवाद का खौफनाक अंत,गर्लफ्रेंड को रोकने बोनट पर चढ़ा कारोबारी, 200 मीटर बाद गिरकर मौत
हादसे में एक युवक की मौत
हादसे के बाद मौजूद लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची ने सभी को बाहर निकाला। सड़क हादसे में 24 वर्षीय मंगल पिता पवन यादव निवासी गोपालपुर की मौत हो गई।
चार लोग हुए घायल
हादसे में निर्मल पिता अशोक भारती, दीपेश पिता रेवा राम सनोडिया, सचिन पिता रामकुमार भारती, मुकेश पिता बाबूलाल यादव सभी निवासी गोपालपुर घायल हुए है। घायलों को छिंदवाड़ा रेफर कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: Kawardha: शादी का तोहफा बना मौत का सामान, होम थिएटर में बम लगाकर उड़ाया परिवार,आरोपी को उम्रकैदउम्रकैद
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद मृत व्यक्ति का मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस हादसे की जानकारी जुटा रही है एवं घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।













