PlayBreaking News

चित्रकूट का होगा भव्य विकास, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेंगी नई सुविधाएं; मां मंदाकिनी नदी के किनारे राघव घाट और भरत घाट का होगा सौंदर्यीकरण

Follow on Google News
चित्रकूट का होगा भव्य विकास, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेंगी नई सुविधाएं; मां मंदाकिनी नदी के किनारे राघव घाट और भरत घाट का होगा सौंदर्यीकरण
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    चित्रकूट। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चित्रकूट को अब नया रूप मिलेगा। राज्य सरकार ने चित्रकूट को सुंदर और आधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए बुधवार को एक अहम अनुबंध किया है। यह अनुबंध मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और मुंबई की सावनी हेरिटेज कंजर्वेशन प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुआ है।

    Uploaded media

    घाटों का होगा विकास

    यह प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत पास हुआ है। इसमें चित्रकूट में मां मंदाकिनी नदी के किनारे स्थित राघव घाट, भरत घाट और विश्राम घाट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यहां पर सात्विक रसोई, शौचालय, सूचना पट्ट, वीडियो एलईडी वॉल, टाइमलाइन वॉल, मूर्ति उद्यान, प्रवेश द्वार, स्मृति चिन्ह की दुकानें और सुरक्षा नियंत्रण कक्ष जैसे आधुनिक इंतजाम किए जाएंगे।

    9 साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी निजी कंपनी को

    इस प्रोजेक्ट को PPP (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड में लागू किया जाएगा। अनुबंध के मुताबिक, अगले 9 वर्षों तक सावनी हेरिटेज कंजर्वेशन प्रा. लि. इस पूरे प्रोजेक्ट का संचालन और रखरखाव करेगी। कंपनी को यह छूट भी दी गई है कि वह अपने खर्च पर और भी नए अनुभव या सुविधाएं विकसित कर सकती है, बशर्ते उसे जिला प्रशासन की मंजूरी मिले।

    कलेक्टर की अगुवाई में बनी विशेष कमेटी

    पर्यटन बोर्ड की अपर प्रबंध संचालक बिदिशा मुखर्जी ने बताया कि चित्रकूट में पहले ही डेस्टिनेशन मैनेजमेंट कमेटी बनाई जा चुकी है, जिसकी अध्यक्षता जिला कलेक्टर करेंगे। भविष्य में डेस्टिनेशन मैनेजमेंट ऑर्गनाइजेशन का गठन किया जाएगा, जो योजना, प्रचार और संचालन जैसे कामों को देखेगा।

    पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

    यह प्रोजेक्ट सिर्फ श्रद्धालुओं के लिए ही नहीं, बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए भी खास होगा। इससे न सिर्फ चित्रकूट की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।

    Wasif Khan
    By Wasif Khan

    फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts