PlayBreaking News

CG Budget 2026 :GYAN, GATI के बाद अब SANKALP थीम, इस बार छत्तीसगढ़ सरकार का बजट 1 लाख 72 हजार करोड़ का

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। यह बजट 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का है। 'ज्ञान' और 'गति' के बाद इस बार पेश किया गया बजट ‘संकल्प’ थीम पर है। बजट में किसानों, महिलाओं, युवाओं के लिए अनेक घोषणाएं की गई हैं।
Follow on Google News
GYAN, GATI  के बाद अब SANKALP थीम,  इस बार छत्तीसगढ़ सरकार का बजट 1 लाख 72 हजार करोड़ का
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कई लुभावनी योजनाओं का ऐलान किया है। 'ज्ञान' और 'गति' के बाद 'संकल्प' के थीम पर आधारित है। बजट में किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की गई। 18 साल की बालिकाओं को डेढ़ लाख रुपए देने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में 23 नए उद्योग की घोषणा की गई हैं। 

     ऐसे समझें SANKALP थीम

    S- समावेशी विकास

    A- आधोसरचना

    N- निवेश

    K- कुशल मानव संसाधन

    A- अन्तोदय

    L- लाइवलीहुड

    P- पॉलिसी से परिणाम तक

    बजट की प्रमुख घोषणाएं

    रानी दुर्गावती योजना 

    रानी दुर्गावती योजना के तहत बच्चियों के 18 वर्ष का पूरा होने पर डेढ़ लाख रुपए की राशि दी जाएगी। किसानों के लिए ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की गई।

    बनेंगे 250 महतारी सदन

    प्रदेश में 250 महतारी सदन बनाने की घोषणा की गई है, इसके लिए 75 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। 

    22 नए उद्योग खोले जाएंगे

    प्रदेश में 23 नए उद्योग खोले जाएंगे। इससे प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उधोग विभाग का बजट 775 करोड़ किया गया है, पहले यह 248 करोड़ था।

    नालंदा लाइब्रेरी खुलेंगी

    प्रदेश में 5 नालंदा लाइब्रेरी भी खोली जाएंगी, इसके लिए 22 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

    लखपति दीदी भ्रमण योजना

    राज्य में मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना लागू करने की भी घोषणा की गई है।

    बजट की अन्य घोषणाएं

    • स्वास्थ्य क्षेत्र में 5 नई आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 42 करोड़ का प्रावधान
    • सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण के लिए ₹2,320 करोड़ का प्रावधान
    • आयुष्मान योजना के लिए 1,500 करोड़ का प्रावधान
    • दवाओं की गुणवत्ता जांच के लिए 25 करोड़ रुपए की लागत से लैब स्थापित की जाएगी
    • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान
    • रायपुर में पहला होम्योपैथी कॉलेज खोला जाएगा 
    • 150 विद्यालयों के लिए 100 करोड़ रुपए
    • स्कूल भवन के लिए 123 करोड़ रुपए
    • राज्य के विश्वविद्यालयों को अनुदान के लिए 731 करोड़ रुपये का प्रावधान
    • 25 कॉलेज भवनों के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपए का प्रावधान 
    • दुर्ग, जशपुर, रायपुर, बलौदाबाजार और रायगढ़ स्थित 5 सरकारी कॉलेजों में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के लिए 15 करोड़ रु. का प्रावधान 
    • आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के अधोसंरचना उन्नयन के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान
    • हर जिले में बुजुर्गों की देखभाल के लिए सिवान गुडी सेंटर का प्रावधान  जिसका संचालन सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से
    • बीजापुर में शुरू होगा प्रयास विद्यालय
    • कृषक उन्नति योजना के लिए 10000 करोड़ का प्रावधान
    • पाम तेल की खेती करने वाले किसानों को अनुदान के अतिरिक्त टॉप अप का प्रावधान
    • जी राम जी योजना के बजट में 4000 करोड़ का प्रावधान
    • ईवी वाहनों की सब्सिडी 100 करोड़ का प्रावधान
    • 70 लाख माता बहनों को 24 माह में 14000 करोड़ की राशि दी गई
    • महिलाओं को शक्तिपीठों का भ्रमण कराया जाएगा
    • शहरी क्षेत्र में 250, ग्रामीण क्षेत्रों में 500 आंगनबाड़ियों का होगा निर्माण
    • मुख्यमंत्री ट्रुतगामी योजना आएगी
    • छत्तीसगढ़ की छत्तीस सड़कों का होगा विकास
    • रायपुर में विद्युत लाइन अंडरग्राउंड होगी 100 करोड़ का प्रावधान
    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts