Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यौन शोषण मामला :शंकराचार्य ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की, आज हो सकती है गिरफ्तारी

प्रयागराज पुलिस आज शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से पूछताछ के लिए उनके आश्रम पहुंच सकती है। दूसरी ओर गिरफ्तारी की संभावना को देखते हुए शंकराचार्य ने अपने वकील के माध्यम से हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है।
शंकराचार्य ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की, आज हो सकती है गिरफ्तारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वाराणसी। बच्चों से यौन शोषण के एक मामले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है। उन्हें आशंका है कि प्रयागराज पुलिस उन्हें हिरासत में ले सकती है।

    जानकारी के मुताबिक, 21 फरवरी को पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज होने के बाद प्रयागराज पुलिस ने जांच की रफ्तार बढ़ा दी है। इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस की एक टीम वाराणसी पहुंची, जहां उसने स्थानीय पुलिस से शंकराचार्य और उनके नजदीकी लोगों से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की पड़ताल कर रही है और आगे की कार्रवाई की तैयारी में है।

    पूछताछ के लिए आश्रम पहुंचेगी पुलिस

    प्रयागराज पुलिस आज शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से पूछताछ के लिए उनके आश्रम पहुंच सकती है। दूसरी ओर गिरफ्तारी की संभावना को देखते हुए शंकराचार्य ने अपने वकील के माध्यम से हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है।

    उधर, मंगलवार को वाराणसी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शंकराचार्य ने प्रयागराज के एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने मोबाइल फोन पर अजय पाल शर्मा और आशुतोष महाराज की एक तस्वीर भी दिखाई। तस्वीर में अजय पाल शर्मा केक काटते नजर आ रहे हैं, जबकि आशुतोष महाराज उनके पास खड़े दिखाई देते हैं।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडिशनल पुलिस कमिश्नर पर लगाए आरोप

    वहीं मंगलवार को शंकराचार्य ने वाराणसी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने प्रयागराज के एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर साजिश रचने के गंभीर आरोप लगाए। मोबाइल पर अजय पाल शर्मा और आशुतोष महाराज की एक तस्वीर भी दिखाई। इसमें अजय पाल शर्मा केक काटते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि आशुतोष महाराज उनके बगल में खड़े हैं।

    शंकराचार्य बोले-

    इनका नाम अजय पाल शर्मा है। इस समय यही वह अधिकारी हैं, जिनके अधीन जांच चल रही है। एक हिस्ट्रीशीटर के साथ पुलिस का बड़ा अफसर बर्थडे सेलिब्रेशन कर रहा है। मेरे खिलाफ सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से किया गया है। जिसे कुल मिलाकर यहीं लगता है कि अफसर सीधे मेरे खिलाफ है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts