PlayBreaking News

China:3 अंतरिक्ष यात्रियों की टली वापसी, सूक्ष्म अंतरिक्ष मलबे की स्पेस स्टेशन से टक्कर, सुरक्षा के चलते लिया गया फैसला

Follow on Google News
3 अंतरिक्ष यात्रियों की टली वापसी, सूक्ष्म अंतरिक्ष मलबे की स्पेस स्टेशन से टक्कर, सुरक्षा के चलते लिया गया फैसला
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बीजिंग। चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन में गए तीन अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी टाल दी गई है। चाइना मैनड स्पेस एजेंसी ने पुष्टि करते हुए बताया कि स्पेस स्टेशन से सूक्ष्म अंतरिक्ष मलबे की टक्कर के कारण वापसी पर रोक लगाई गई। यह फैसला अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा और मिशन की सफलता को ध्यान में रखकर लिया गया है।

    स्पेस स्टेशन की होती है अदला-बदली

    चीन हर छह महीने में अपने स्पेस स्टेशन के दल की अदला-बदली करता है। बीते शनिवार को शेनझोउ-20 अंतरिक्ष यान ने शेनझोउ-21 क्रू के साथ कक्षा में हैंडओवर प्रक्रिया पूरी की थी। इस बीच, हाल ही में चीन ने शेनझोउ-21 अंतरिक्ष यान के जरिए तीन नए अंतरिक्ष यात्रियों को छह महीने के मिशन पर अपने कक्षीय स्टेशन पर भेजा है।

    3 अंतरिक्ष यात्रियों को लौटना था वापिस

    जानकारी के मुताबिक, अंतरिक्ष यात्री चेन डोंग, चेन झोंगरुई और वांग जिए अपना पूरा काम कर चुके हैं। वे आज (बुधवार) इनर मंगोलिया के डोंगफेंग लैंडिंग साइट पर उतरने वाले थे। इसके लिए अंतरिक्ष स्टेशन की चाबियां मंगलवार को औपचारिक रूप से सौंप दी गई थीं। बता दें, मलबे की टक्कर के खतरे के कारण उनकी वापसी अस्थायी रूप से रोक दी गई है।

    चंद्रमा पर चीनी व्यक्ति को भेजने का लक्ष्य

    चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम के प्रवक्ता झांग जिंगबो ने बताया कि फिलहाल चंद्रमा पर इंसानों को भेजने से जुड़े सभी अनुसंधान और विकास कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ रहे हैं। लॉन्ग मार्च-10 रॉकेट, चंद्र लैंडिंग सूट और एक्सप्लोरेशन व्हीकल जैसी परियोजनाएं तेजी से प्रगति कर रही हैं। 

    उन्होंने पहले कहा था कि 2030 तक चीन के किसी व्यक्ति को चंद्रमा पर भेजने का लक्ष्य अभी भी दृढ़ है। इससे पहले चीन ने घोषणा की थी कि वह 2030 तक अपने अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतारने की दिशा में समयबद्ध तरीके से कदम बढ़ा रहा है।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts