पचमढ़ी पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पर्यटन विकास कार्यों की लेंगे समीक्षा, खराब मौसम से हुई परेशानी

Follow on Google News
पचमढ़ी पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पर्यटन विकास कार्यों की लेंगे समीक्षा, खराब मौसम से हुई परेशानी

पचमढ़ी।  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को राज्य के हिल स्टेशन पचमढ़ी पहुंचे। पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय स्थलों के विकास को लेकर मुख्यमंत्री यहां प्रस्तावित कार्य योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। जून महीने में पचमढ़ी का यह उनका तीसरा दौरा है, जो इस क्षेत्र के प्रति सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है।

खराब मौसम बना बाधा

मुख्यमंत्री भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा सीधे पचमढ़ी पहुंचने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को दोपहर करीब 12 बजे पिपरिया हेलीपेड पर लैंड कराना पड़ा। वहां पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक ठाकुरदास नागवंशी और नगर पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सीएम की पत्नी सीमा यादव भी इस यात्रा में उनके साथ हैं। पिपरिया से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से रवाना होकर लगभग एक घंटे में पचमढ़ी पहुंचे और रविशंकर भवन स्थित सीएम हाउस में ठहरे।

पर्यटन स्थलों के उन्नयन को लेकर  बैठक

पचमढ़ी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्थानीय पर्यटन स्थलों के उन्नयन और विकास के लिए कार्ययोजना पर बैठक लेंगे। प्रशासन और पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ इस बैठक में पचमढ़ी को एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री यहां रात्रि विश्राम भी कर सकते हैं। सीएम के अचानक दौरे के बाद प्रशासन रात से ही तैयारियों में जुट गया था और सुबह से ही अफसरों व पुलिस बल को पचमढ़ी भेजा गया।

पचमढ़ी से खास लगाव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जून महीने में यह तीसरा पचमढ़ी दौरा है।

  • 3 जून को उन्होंने पचमढ़ी में कैबिनेट की बैठक ली थी।
  • 14 जून को विधायक और सांसद प्रशिक्षण सम्मेलन के लिए पचमढ़ी पहुंचे थे, जहां वे तीन दिन रुके और योग सत्र में भी भाग लिया।

पर्यटन को मिलेगी नई दिशा

मुख्यमंत्री के इन लगातार दौरों को पचमढ़ी को पर्यटन हब बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। सतपुड़ा की पहाड़ियों में बसी यह सुंदर घाटी प्राकृतिक सौंदर्य, शांति और धार्मिक महत्व के कारण पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। मुख्यमंत्री द्वारा उठाए जा रहे कदमों से यहां सुविधाएं बढ़ने, निवेश आने और रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts