Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

वाराणसी दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव : काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

वाराणसी दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव : काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

वाराणसी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को अपने दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान वाराणसी पहुंचकर बाबा श्री काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।

मोहन यादव ने सुविधाओं की सराहना की

मुख्यमंत्री सबसे पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने गर्भगृह में प्रवेश कर भगवान शिव की आराधना की। इस दौरान सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया। उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं की सराहना भी की। डॉ. यादव ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है और यहां आकर उन्हें आत्मिक शांति की अनुभूति होती है।

काल भैरव का भी लिया आर्शीवार्द

काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री काल भैरव मंदिर जाकर दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। काल भैरव को काशी के कोतवाल माना जाता है, और ऐसा विश्वास है कि उनकी अनुमति के बिना कोई भी काशी में टिक नहीं सकता। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा कर प्रदेश की सुख-शांति की प्रार्थना की।

दर्शन के दौरान मंदिर प्रबंधन द्वारा मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के साथ उनके अधिकारीगण और सुरक्षा दल भी मौजूद रहा।

डॉ. मोहन यादव ने इस पावन नगरी में आने को एक विशेष अनुभव बताया और कहा कि काशी की ऊर्जा और भक्ति भाव हर बार कुछ नया सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश सांस्कृतिक रूप से एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं और यह यात्रा इसी बंधन को और सशक्त बनाती है। यही वजह है कि काशी विश्वनाथ मंदिर में हमेशा ही भक्तों का तांता लगा रहता है।

Jitendra Sharma
By Jitendra Sharma

Latest Posts