PlayBreaking News

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार इंदौर पहुंचे: बोले- लोकतंत्र की असली ताकत हैं बीएलओ

बीएलओ सम्मेलन में करेंगे संवाद, चुनावी तैयारियों की करेंगे समीक्षा; ओंकारेश्वर और महेश्वर का भी करेंगे दौरा
Follow on Google News
 बोले- लोकतंत्र की असली ताकत हैं बीएलओ
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

इंदौर। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को इंदौर पहुंचे। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इंदौर पहुंचने पर उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर की पुण्यभूमि पर आना उनके लिए सौभाग्य और सम्मान की बात है। उन्होंने बताया कि उनका यह दौरा बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से संवाद स्थापित करने तथा चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा के उद्देश्य से है।

 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) की भूमिका सबसे अहम है। मतदाता सूची के संधारण, नए मतदाताओं के पंजीयन, संशोधन और चुनाव प्रक्रिया को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने में बीएलओ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की पूरी व्यवस्था की सफलता इन अधिकारियों की मेहनत, ईमानदारी और समर्पण पर निर्भर करती है।

ये भी पढ़ें: ‘मिडिल फिंगर’ विवाद पर सिया गोयल के पिता की सफाई, बोले- उंगलियां कार के दरवाजे में फंसी थीं, तस्वीर को गलत तरीके से दिखाया गया

उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसएआर) अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में संभागायुक्तों, जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) और बीएलओ ने मिलकर उल्लेखनीय कार्य किया है। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन ने प्रदेश को पूरे देश में एक आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित किया है।

ये भी पढ़ें: बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा : हर्ष फायरिंग केस में जाएगी विधायकी? 25 लाख का जुर्माना

ज्ञानेश कुमार ने प्रदेश के मतदाताओं, चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सफलता किसी एक संस्था से नहीं, बल्कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की निष्ठा एवं जिम्मेदारी से सुनिश्चित होती है। उन्होंने सभी के योगदान की प्रशंसा करते हुए अपने संबोधन का समापन "जय भारत, जय हिंद" के उद्घोष के साथ किया।

ये भी पढ़ें: Weather Update : 18 राज्यों में आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी; जानिए आपके राज्य का हाल

मुख्य निर्वाचन आयुक्त शनिवार शाम लता मंगेशकर सभागृह में आयोजित बीएलओ सम्मेलन में शामिल होकर बूथ लेवल अधिकारियों से सीधा संवाद करेंगे। इसके बाद वे ओंकारेश्वर के लिए रवाना होंगे। 5 जुलाई को उनका ओंकारेश्वर और महेश्वर प्रवास प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम को इंदौर लौटकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।इससे पहले इंदौर एयरपोर्ट पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आरपीएस जादौन, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts