छिंदवाड़ा में सामूहिक हत्याकांड : युवक ने 8 लोगों की हत्या कर लगाई फांसी, पत्नी... मां-बहन, भाई-भाभी; भतीजा-भतीजियों को कुल्हाड़ी से काटा

Follow on Google News
छिंदवाड़ा में सामूहिक हत्याकांड : युवक ने 8 लोगों की हत्या कर लगाई फांसी, पत्नी... मां-बहन, भाई-भाभी; भतीजा-भतीजियों को कुल्हाड़ी से काटा
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने ही परिवार के 8 लोगों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर खुद भी फांसी लगा ली। उसने एक-एक करके सभी को कुल्हाड़ी से काट दिया। 10 साल के ताऊ के लड़के पर भी हमला किया, लेकिन वह जान बचाकर भाग गया। मामला माहुलझिर थाना क्षेत्र के बोदल कछार गांव का बताया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है।

21 मई को ही हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, घटना तामिया तहसील में थाना माहुलझिर के बोदल कछार गांव की है। मंगलवार-बुधवार (28-29 मई) की रात करीब 3 बजे आरोपी ने कुल्हाड़ी से परिवार के सदस्यों को काट दिया। उस वक्त सभी गहरी नींद में थे। आरोपी ने मां (55), भाई (35), भाभी (30), बहन (16), भतीजा (5), दो भतीजी (4 व डेढ़ साल) को मार डाला। उसके बाद गांव से 100 मीटर दूर नाले के पास पेड़ पर लटककर खुदखुशी कर ली। एसपी मनीष खत्री के मुताबिक, 21 मई को ही आरोपी की शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से डिस्टर्ब था। घटना की जांच की जा रही है।

ताऊ के घर भी हमला करने पहुंचा आरोपी

बोदल कछार आदिवासी बाहुल्य गांव है। आरोपी दिनेश परिवार के सभी लोगों को मारने के बाद ताऊ के घर पहुंचा। ताऊ का घर उसके घर से 50 मीटर दूर है। यहां उसने 10 साल के बच्चे पर कुल्हाड़ी से हमला किया, बच्चे के जबड़े पर चोट लगी। इतने में उसकी दादी ने शोर मचाया, तो आरोपी भाग निकला। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जंगल में सर्च किया तो आरोपी का शव गांव से 150 मीटर दूर नाले के किनारे पेड़ से लटका हुआ मिला। बच्चे को तामिया से इलाज के लिए छिंदवाड़ा ले जाया गया है।

पोस्टमार्टम के बाद साथ दफनाए गए 8 मृतक

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद एक ही परिवार के आठ लोगों का पोस्टमार्टम जिला प्रशासन द्वारा करवाया गया। तामिया के देलाखारी सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने  पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिए गए। इसके बाद देर शाम कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, एसपी मनीष खत्री एवं विधायक सुनील उइके व नीलेश उइके भी बोदल कछार पहुंचे। इनकी  मौजूदगी में आठ मृतकों के शवों को दफनाया गया। इस दौरान जिसने भी यह दृश्य देखा, उस की आंखे नम हो गई। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए प्रदेश की मंत्री संपतिय़ा उइके घटनास्थल पर भेजा और इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की बात कही। मौके पर पहुंची संपतिया उइके ने मृतकों के परिजनों और घटना में घायलों को पर्याप्त मुआवजा देने की बात कहते हुए  इस घटना पर गहरा दुख जताया।

ये भी पढ़ेंप्रोटीन सप्लीमेंट नहीं, कड़कनाथ के अंडे बन रहे युवाओं की पसंद
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts