Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ध्वजारोहण के आदेश पर घिरे डोंगर परासिया नगर पालिका अध्यक्ष, CMO ने जारी किया नोटिस

छिंदवाड़ा के डोंगर परासिया नगर पालिका में 15 अगस्त के ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर विवाद बढ़ गया है। CMO ने अध्यक्ष विनोद मालवीय को कारण बताओ नोटिस जारी कर एकल हस्ताक्षर से कार्यक्रम संबंधी आदेश जारी करने के अधिकार का आधार पूछा है। मामले में पार्षद पवन सूर्यवंशी ने पहले ही नियमों के पालन की मांग की थी।
Follow on Google News
ध्वजारोहण के आदेश पर घिरे डोंगर परासिया नगर पालिका अध्यक्ष, CMO ने जारी किया नोटिस
फाइल फोटो डोंगर परासिया नगर पालिका परिषद कार्यालय।

छिंदवाड़ा।नगर पालिका परिषद डोंगर परासिया में 15 अगस्त के ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब प्रशासनिक जांच के दायरे में पहुंच गया है। नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) ने अध्यक्ष विनोद मालवीय को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में नगर पालिका के लेटरपैड पर एकल हस्ताक्षर से ध्वजारोहण कार्यक्रमों के लिए पार्षदों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका निर्धारित करने के अधिकार का आधार पूछा गया है।

सीएमओ  ने मांगा जवाब

CMO ने अध्यक्ष से यह स्पष्ट करने को कहा है कि संबंधित आदेश किस नियम, शासन निर्देश अथवा सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के आधार पर जारी किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नोटिस की प्रतिलिपि कलेक्टर छिंदवाड़ा, जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी और एसडीएम परासिया को भी भेजी गई है।

पार्षद ने 10 अगस्त को ही दी थी लिखित सूचना 

इस मामले में खास बात यह है कि वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद पवन सूर्यवंशी ने 10 अगस्त को ही CMO को लिखित आवेदन देकर संभावित विवाद की ओर ध्यान दिलाया था। आवेदन में मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1961 की धाराओं का हवाला देते हुए नगर पालिका परिषद की बैठक बुलाने और 15 अगस्त के कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने की मांग की गई थी। पार्षद ने यह भी कहा था कि ध्वजारोहण कार्यक्रम में पार्षदों और अन्य जनप्रतिनिधियों की भूमिका विधिवत निर्धारित की जाए। इसके साथ ही नगर पालिका से जारी होने वाले आदेश, पत्राचार और प्रमाण-पत्र सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर से जारी किए जाने का अनुरोध किया गया था।

/img/415/1787313188729

 

एकल हस्ताक्षर से आदेश जारी होने पर उठा सवाल 

पार्षद की पूर्व सूचना के बावजूद ध्वजारोहण संबंधी आदेश एकल हस्ताक्षर से जारी किए जाने को लेकर अब प्रशासनिक स्तर पर सवाल खड़े हो गए हैं। CMO के नोटिस में अध्यक्ष से पूछा गया है कि आखिर किस नियम या शासन आदेश के तहत उन्होंने इस प्रकार का आदेश जारी करने का अधिकार प्रयोग किया। प्रशासन ने अध्यक्ष से पूरे मामले में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है। अब मामला केवल नगर पालिका के भीतर का विवाद नहीं रह गया है, बल्कि संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों तक भी पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें: सीमेंट की आड़ में गुजरात जा रही थी 41 लाख की शराब; ट्रक में बनाया था गुप्त गोदाम, सीहोर पुलिस ने 325 पेटी पकड़ी

पुराने मामलों का भी आवेदन में किया गया उल्लेख 

पार्षद पवन सूर्यवंशी के 10 अगस्त के आवेदन में नगर पालिका में पूर्व में एकल हस्ताक्षर से जारी किए गए पत्रों और प्रमाण-पत्रों का भी उल्लेख किया गया था। आवेदन के अनुसार, ऐसे मामलों को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आ चुकी हैं और लोकायुक्त तथा आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) में जांच अथवा प्रकरण लंबित होने की बात कही गई थी। इसी पृष्ठभूमि में एकल हस्ताक्षर से नया आदेश जारी होने को लेकर प्रशासनिक जवाबदेही का मुद्दा और महत्वपूर्ण हो गया है।

अध्यक्ष के जवाब का इंतजार 

नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय की कार्यप्रणाली को लेकर पूर्व में भी विभिन्न आरोप और विवाद सार्वजनिक रूप से सामने आते रहे हैं। खबर के अनुसार, महिलाओं से संबंधित कथित अशोभनीय बातचीत के ऑडियो और कमीशन से जुड़े आरोपों को लेकर मामले सामने आए हैं। अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस में मामले दर्ज होने और न्यायालयीन प्रकरण लंबित होने की भी जानकारी दी गई है। फिलहाल अध्यक्ष विनोद मालवीय के जवाब का इंतजार है। 

ये भी पढ़ें: सौसर में 24 घंटे में मंदिरों में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; मूर्तियां और 56,849 रुपए बरामद

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...Read More

Latest Posts