Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

करोल बाग में भरभराकर गिरी पुरानी इमारत, एक मजदूर की मौत; 3 घायल

दिल्ली के करोल बाग के रेगरपुरा इलाके में शुक्रवार सुबह पुरानी दो मंजिला इमारत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे में मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए हैं। पुलिस और दमकल टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। शुरुआती जांच में इमारत गिराने की आधिकारिक अनुमति नहीं होने की बात सामने आई है।
Follow on Google News
करोल बाग में भरभराकर गिरी पुरानी इमारत, एक मजदूर की मौत; 3 घायल
Building Collapses in Delhi

दिल्ली के करोल बाग इलाके से शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। प्यारे लाल रोड के रेगरपुरा इलाके में एक पुरानी दो मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त इमारत में तोड़फोड़ और मरम्मत का काम चल रहा था। इस दौरान वहां कई मजदूर काम कर रहे थे। इमारत का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिरने से चार मजदूर मलबे की चपेट में आ गए।

मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत

हादसे में शेख शमशाद नाम के मजदूर की मौत हो गई। रेस्क्यू के बाद उसके शव को एलएचएमसी अस्पताल की मॉर्चरी में भेज दिया गया। वहीं, मोहम्मद अयूब गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसके सिर में चोट लगी है और दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। हालत गंभीर होने पर उसे डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। तीसरे मजदूर शेख सैदुल के हाथ-पैर में चोट आई है। उसका इलाज जीवन माला अस्पताल में चल रहा है। चौथे मजदूर रफीक-उल को मामूली चोट आई थी और इलाज के बाद वह अपने घर चला गया।

हादसे की सूचना शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे पुलिस और दमकल विभाग को मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

Breaking News

बिना अनुमति हो रही थी इमारत की तोड़फोड़?

शुरुआती जांच में सामने आया है कि रेगरपुरा की बिल्डिंग नंबर 3512 को गिराने के लिए संबंधित एजेंसी से आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी। बताया जा रहा है कि पुरानी और जर्जर इमारत को एक निजी ठेकेदार के जरिए गिराया जा रहा था। काम के दौरान अचानक दीवार का बड़ा हिस्सा ढह गया और मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

मकान मालिक और ठेकेदार हिरासत में

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बिल्डिंग मालिकों और ठेकेदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस अब हादसे की वजह और सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बिना अनुमति इमारत को गिराने का काम कैसे शुरू हुआ और हादसे के लिए जिम्मेदारी किसकी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts