Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Wife Kills Husband :अब छत्तीसगढ़ में पत्नी ने पति की हत्या कर शव सूटकेस में भरकर फेंका

जशपुर जिले की घटना, फरार पत्नी को खोजने में जुटी पुलिस
अब छत्तीसगढ़ में पत्नी ने पति की हत्या कर शव सूटकेस में भरकर फेंका
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जशपुर/ रायपुर। जिले के थाना दुलदुला के भिंजपुर गांव में एक व्यक्ति की लाश सूटकेस में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच में व्यक्ति की पत्नी को आरोपिया के रूप में चिह्नित किया है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस का कहना है कि पत्नी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारण का पता चलेगा। पुलिस के मुताबिक 9 नवंबर को थाने में प्रार्थी विनोद मिंज (45) निवासी ग्राम भिंजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका छोटा भाई संतोष भगत (43) अपनी पत्नी मंगरिता भगत   के साथ ग्राम भिंजपुर में ही अलग रहता था। उसके तीन बच्चे हैं, जिनकी शादी हो गई है, और  वे बाहर रहते हैं। 

    मुंबई से मिलने आती थी पत्नी

    संतोष भगत की पत्नी मंगरिता मुंबई में काम करती थी। बीच-बीच में वह गांव आती रहती थी। अभी कुछ नहीं पूर्व ही वह गांव लौटी थी। लेकिन 7 नवंबर को दोनों पति -पत्नी में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो रहा था। इसी दौरान पत्नी ने अपनी मंझली बेटी, जो कि कोरबा में रहती है को फोन भी किया गया था। बेटी को फोन पर उसके माता पिता की लड़ाई झगड़े की आवाज आ रही थी। उसके द्वारा झगड़े का कारण पूछने पर, किसी के द्वारा भी उसे जवाब नहीं दिया जा रहा था। कुछ देर में फोन कट गया। फिर प्रार्थी की मंझली बेटी के द्वारा उक्त बात को गौर नहीं किया गया।

    हत्या कर खुद दी बेटी को सूचना 

    मंगरिता ने 8 नवंबर को अपनी बेटी को जो कि कोरबा में रहती थी, को फोन कर बताया कि उसने पति संतोष की हत्या कर दी है और शव को कम्बल से ढंककर उसे सूटकेस में भर दिया गया है। इसके बाद वह लापता हो गई। जिस पर मृतक संतोष भगत की बेटी घबरा गई व अपने पति के साथ 9 नवंबर को ग्राम भिंजपुर आकर, अपने बड़े पिताजी प्रार्थी विनोद मिंज को मामले के संबंध में बताई। जिनके द्वारा थाना दुलदुला में सूचना देने पर, पुलिस के द्वारा हत्या का अपराध  पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, आरोपिया की सरगर्मी से, तलाश की जा रही है, तलाश हेतु पुलिस टीम महाराष्ट्र रवाना की गई है, गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts