Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिस्तर पर पत्नी की लाश, पंखे से लटका मिला होटल संचालक; बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर

बिस्तर पर पत्नी की लाश, पंखे से लटका मिला होटल संचालक; बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पलारी थाना क्षेत्र के जारा गांव में होटल चलाने वाले पति-पत्नी मृत पाए गए। मृतकों की पहचान जगमोहन देवांगन (43) और उनकी पत्नी जमुना बाई (40) के रूप में हुई है। सुबह जब कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो बच्चों ने दरवाजा खोला। अंदर देखा तो मां बिस्तर पर मृत पड़ी थीं और पिता पंखे से लटके हुए मिले।

    रात में हुई वारदात

    जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात पूरा परिवार खाना खाने के बाद सो गया था। आशंका जताई जा रही है कि रात में किसी बात पर विवाद हुआ होगा। इसके बाद पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

    हालांकि, परिवार और पड़ोसियों का कहना है कि दंपती के बीच कभी किसी तरह का विवाद नहीं था और उनके रिश्ते सामान्य थे।

    पुलिस कर रही जांच

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। फिलहाल परिवार, रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts