छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 3 नक्सलियों को मार गिराया, 8 लाख का इनामी सरवन भी मारा गया, सर्च अभियान जारी

Follow on Google News
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 3 नक्सलियों को मार गिराया, 8 लाख का इनामी सरवन भी मारा गया, सर्च अभियान जारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। रविवार सुबह जिले कांकेर में धमतरी और ओडिशा की सीमा से लगे पहाड़ी-जंगल इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। जिसमें सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मारे गए 2 पुरुष और 1 महिला नक्सली के शव बरामद किए गए हैं। कांकेर SP कल्याण एलिसेला ने इसकी पुष्टि भी की है।

    तियारपानी के जंगल में हुआ ऑपरेशन

    बता दें कि, कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तियारपानी के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई। कांकेर DRG, BSF और गरियाबंद पुलिस की संयुक्त टीम सूचना के आधार पर सर्चिंग पर निकली थी। जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर ली। तभी घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से कई घंटों तक रुक-रुककर गोलियां चलती रहीं। 

    इनामी 3 नक्सली ढेर,हथियार बरामद

    मुठभेड़ के दौरान 3 नक्सली मारे गए है और नक्सलियों की पहचान सीतानदी एरिया कमेटी के कमांडर सरवन (8 लाख का इनामी), नगरी एरिया कमेटी के डिप्टी कमांडर राजेश (5 लाख का इनामी) और सदस्य बसंती (1 लाख का इनामी) के रूप में हुई है। सुरक्षाबलों ने मौके से एसएलआर, थ्री नॉट थ्री राइफल और 12 बोर बंदूक जैसे हथियार भी बरामद किए हैं। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, अभी भी इलाके में सर्च अभियान जारी है क्योंकि जंगल में बड़ी संख्या में अन्य नक्सलियों के छिपे होने की आशंका है।

    हाल में मिली थी बड़ी सफलता

    यह सफलता हाल के दिनों में सुरक्षाबलों को मिली कई बड़ी सफलताओं की श्रृंखला का हिस्सा है। इससे पहले, 22 सितंबर को सुरक्षाबलों ने एक करोड़ के इनामी और सेंट्रल कमेटी के सदस्य कादरी सत्यनारायण उर्फ कोसा को मार गिराया था। साथ ही, कुछ दिन पहले ही नारायणपुर के अबूझमाड़ जंगलों में 1.8-1.8 करोड़ के इनामी सेंट्रल कमेटी के दो सदस्यों-राजू दादा और कोसा दादा-को भी जवानों ने ढेर किया था।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts