PlayBreaking News

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और पुलिस के बीच मठभेड़ में 8 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद, 2 घायल

Follow on Google News
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और पुलिस के बीच मठभेड़ में 8 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद, 2 घायल
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए। इस घटना में सुरक्षाबल का एक जवान शहीद हो गया तथा दो अन्य घायल हैं। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सीमावर्ती जिलों के पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया है। जवानों का संयुक्त ऑपरेशन अबुझमाड़ के कुतुल फरसबेड़ा कोड़तामेटा क्षेत्र में अभी भी जारी है।

दो दिन से चल रहा ऑपरेशन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 12 तारीख को जिले के अबुझमाड़ क्षेत्र में स्थित कुतुल, फरसबेड़ा और कोड़तामेटा गांव के जंगल में नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि अभियान में नारायणपुर-कोण्डागांव-कांकेर- दंतेवाड़ा जिले का डीआरजी, विशेष कार्य बल और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 53वीं वाहिनी का बल शामिल है।

सुबह से मुठभेड़ जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में सुरक्षाबल का एक जवान शहीद हुआ है तथा दो अन्य जवान घायल हैं। घायल जवानों को जंगल से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले दो दिनों में भी क्षेत्र में कई बार रुक-रुककर गोलीबारी हुई है। क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है। इससे पहले शुक्रवार को कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुतुल गांव के करीब बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से भारत तिब्बत सीमा पुलिस के दो जवान घायल हो गए थे। ये भी पढ़ें- गुजरात : जिंदगी की जंग हारी डेढ़ साल की बच्ची, 17 घंटे तक 50 फीट गहरे बोरवेल में फंसी रही; तोड़ा दम
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts