PlayBreaking News

Chhattisgarh Naxal Encounter : अबूझमाड़ के घने जंगलों में मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद

Follow on Google News
Chhattisgarh Naxal Encounter : अबूझमाड़ के घने जंगलों में मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    Chhattisgarh Naxali Encounter छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने छह नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें नक्सलियों के एक बड़े कमांडर के मारे जाने की भी जानकारी सामने आ रही है।

    हथियारों का जखीरा बरामद

    मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने मौके से एके-47, एसएलआर जैसी राइफलें, विस्फोटक और अन्य जरूरी सामान बरामद किया है। इलाके में अभी भी सर्चिंग अभियान जारी है।

    माओवादियों की मौजूदगी की थी सूचना

    सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने जंगलों में सर्चिंग शुरू की थी। इसी दौरान माओवादियों से मुठभेड़ शुरू हो गई जो अब भी रुक-रुक कर जारी है।

    पहले भी हुई हैं बड़ी मुठभेड़ें

    इससे पहले बीजापुर के नेशनल पार्क में सुरक्षाबलों ने 10 लाख के इनामी नक्सली सोढ़ी कन्ना को मुठभेड़ में ढेर किया था। वह नक्सलियों की मिलिट्री कंपनी का स्नाइपर था और कई वारदातों में शामिल रहा है।

    साल 2025 में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

    जनवरी 2025

    5 जनवरी : अबूझमाड़ के जंगल में एक महिला नक्सली समेत 5 नक्सली मारे गए।

    12 जनवरी : बीजापुर के मद्देड़ इलाके में मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों समेत 5 नक्सली ढेर।

    16 जनवरी : बीजापुर के उसूर ब्लॉक के जंगलों में 18 नक्सली मारे गए।

    21 जनवरी : गरियाबंद जिले में 14 नक्सली ढेर किए गए।

    फरवरी 2025

    2 फरवरी : बीजापुर के गंगालुर थाना क्षेत्र में 8 नक्सली मारे गए।

    9 फरवरी : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर इंद्रावती नेशनल पार्क में हुई मुठभेड़ में 31 नक्सली ढेर।

    मार्च 2025

    20 मार्च : बीजापुर और कांकेर जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 30 नक्सली मारे गए (बीजापुर में 26, कांकेर में 4)।

    25 मार्च : दंतेवाड़ा और बीजापुर की सीमा पर हुई मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर हुए, जिनमें एक इनामी नक्सली सुधाकर भी शामिल था।

    29 मार्च : दंतेवाड़ा के केरलापाल इलाके में 17 नक्सली मारे गए। इनमें 25 लाख का इनामी नक्सली जगदीश उर्फ बुधरा भी था, जो झीरम घाटी हमले में शामिल था और दरभा डिवीजन का प्रभारी था।

    कुल आंकड़ा (जनवरी से मार्च 2025 तक)

    • 129 नक्सली मारे गए
    • इनमें कई इनामी और शीर्ष कमांडर भी शामिल

    सुरक्षाबलों को मिल रही लगातार सफलता

    साल 2025 में अब तक सुरक्षाबलों ने करीब 131 से अधिक नक्सलियों को ढेर कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। इनमें कई इनामी और शीर्ष कमांडर भी शामिल हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts