Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Chhattisgarh Encounter Update : नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग, 2 नक्सलियों की मौत, कई हथियार हुए बरामद

Chhattisgarh Encounter Update : नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग, 2 नक्सलियों की मौत, कई हथियार हुए बरामद
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से फायरिंग जारी रही। घटना के बाद इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है। घटना को देखते हुए इलाके में सर्चिंग शुरू कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। साथ ही कुछ हथियार भी पाए गए। तलाशी अभियान जारी है।

तलाशी अभियान जारी 

पुलिस के अनुसार, अब तक दो नक्सलियों के शव और कुछ हथियार बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि नक्सली लीडर की मौजूदगी की सूचना मिलने पर डीआरजी और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम इलाके में पहुंची थी, तभी नक्सलियों से सामना हो गया और मुठभेड़ शुरू हो गई। फिलहाल, सुरक्षा बल आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे हैं। ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश बजट सत्र : 10 मार्च से 24 मार्च तक चलेगा विधानसभा सत्र, 12 मार्च को पेश होगा राज्य का बजट, 4 लाख करोड़ से अधिक होने की उम्मीद
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts