Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यूथ कांग्रेस ने AI समिट में किया प्रदर्शन :भारत मंडपम में टी-शर्ट खोलकर की नारेबाजी, PM मोदी के खिलाफ लगाए नारे; सुरक्षा घेरा तोड़ा

नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे AI इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रवेश किया। प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेबाजी की गई। पुलिस ने तुरंत कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
भारत मंडपम में टी-शर्ट खोलकर की नारेबाजी, PM मोदी के खिलाफ लगाए नारे; सुरक्षा घेरा तोड़ा
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज हड़कंप मच गया।

    यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा को पार कर समिट के परिसर में प्रवेश कर लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की और ‘PM is Compromised’ जैसे नारे लगाए।

    समिट में मौजूद थे देश-विदेश के प्रतिनिधि

    इस समय समिट में कई देश-विदेश के प्रतिनिधि और दिग्गज मौजूद थे। कार्यकर्ता अचानक बैनर और पोस्टर लेकर मुख्य हॉल के पास पहुंच गए।

    आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

    सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बाहर निकाल दिया। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, AI समिट में घुसे कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस यह भी पता लगाने में लगी है कि इतने कड़े सुरक्षा पहरे के बावजूद कार्यकर्ता अंदर कैसे पहुंचने में सफल हुए।

    Twitter Post
    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts