Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बस्तर में दो समुदायों के बीच झड़प, 11 घायल, 21 पर मामला दर्ज, 7 गिरफ्तार

बस्तर में दो समुदायों के बीच झड़प, 11 घायल, 21 पर मामला दर्ज, 7 गिरफ्तार
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर के बेलर गांव में धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि ईसाई समुदाय के लोगों ने आदिवासी समाज के करीब 10 से 11 लोगों की पिटाई कर दी। घटना में 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है, जिसमें से सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

क्या है मामला ?

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मामले में 21 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना के दाबपाल गांव की रहने वाली धर्मांतरित महिला सुबरो (40) पति की किसी बीमारी की वजह से तीन दिन पहले मौत हो गई थी। इसके बाद परिजन उसके शव को पड़ोसी गांव बेलर में अपने निजी जमीन में दफनाना चाहते थे। वे शव लेकर गांव भी पहुंच गए थे। लेकिन, वहां आदिवासी समाज के सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई। फिलहाल पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस बल भी मौके पर तैनात है। आदिवासी समाज के कुछ लोगों ने कहा कि, गांव में ग्राम देवी-देवता का वास है। किसी दूसरे धर्म के लोगों का शव दफनाने नहीं दिया जाएगा। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि मारपीट भी हो गई।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts