लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी, 2 की मौत; केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट

Follow on Google News
पंजाब के लुधियाना में गुरुवार को कोर्ट परिसर में ब्लास्ट हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं 4 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में एक एडवोकेट, एक पुलिसकर्मी और 2 महिलाएं शामिल हैं। धमाके के बाद कोर्ट में अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि ब्लास्ट की जांच के लिए दिल्ली से NSG, नेशनल बम डाटा सेंटर और चंडीगढ़ से NIA की दो सदस्यीय टीम लुधियाना पहुंच रही है। [embed]https://twitter.com/AHindinews/status/1473920585952423938?s=20[/embed]

घायलों से मिलने पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री

जानकारी के अनुसार, इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। घटना की जानकारी मिलने पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा और पंजाब पुलिस के DGP ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। [embed]https://twitter.com/AHindinews/status/1473978995150516226?s=20[/embed]

बाथरूम में हुआ धमाका

बता दें कि कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम में धमाका हुआ है। ब्लास्ट के बाद मौके पर एक क्षत-विक्षत बॉडी बरामद हुई है। इस दौरान ये आशंका जताई जा रही है कि ये शव सुसाइड बॉम्बर का है। हालांकि फॉरेंसिक टीम शव की जांच कर रही है। [embed]https://twitter.com/AHindinews/status/1473949299234906113?s=20[/embed]

पंजाब में अलर्ट जारी

लुधियाना में धमाके के बाद पूरे पंजाब में पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि धार्मिक स्थलों को लेकर पहले ही सुरक्षा का हाई अलर्ट जारी है। वहीं अब सार्वजनिक जगहों पर भी सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। [embed]https://twitter.com/AHindinews/status/1473972517148581889?s=20[/embed]

NIA-NSG की टीम करेगी जांच

जानकारी के मुताबिक, लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट के बाद NIA और NSG को जांच के लिए बुलाया गया है। बता दें कि NIA की दो टीम और NSG की एक टीम मामले की जांच करेगी।

चुनाव के चलते अराजकता फैलाने की कोशिश : CM

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, हमें लगता है कि आने वाले चुनाव को देखते हुए पंजाब में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। इसके पीछे कौन है, इसके बारे में जांच चल रही है। बहुत जल्द खुलासा होगा। ये घटना निंदनीय है। [embed]https://twitter.com/AHindinews/status/1473982214345920515?s=20[/embed] राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts