हिमाचल में फिर भारी बारिश का अलर्ट, मंडी में नालों में बाढ़ से दहशत; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश से कई जगह सड़कों पर मलबा आ गया है और यातायात बाधित है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे घरों में ही रहें और जरूरी काम न हो तो बाहर न निकलें।


























