PlayBreaking News

इंदौर के लापता कपल का मामला : शिलांग की खाई में मिला राजा का शव, पत्नी सोनम की तलाश जारी, हनीमून मनाने गए थे

Follow on Google News
इंदौर के लापता कपल का मामला : शिलांग की खाई में मिला राजा का शव, पत्नी सोनम की तलाश जारी, हनीमून मनाने गए थे
इंदौर से हनीमून मनाने मेघालय गए कपल में से पति राजा रघुवंशी का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया है। राजा और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी 23 मई की शाम के बाद से ओसरा हिल्स क्षेत्र से लापता हो गए थे, जिनकी तलाश में बीते 11 दिनों से लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा था।

खाई में मिला शव, हाथ पर 'राजा' लिखा था नाम

राजा का शव उस स्थान से करीब 20–25 किलोमीटर दूर एक गहरी खाई में मिला, जहां से कपल का स्कूटर बरामद हुआ था। राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने शव मिलने की पुष्टि की है। शव की पहचान हाथ पर 'राजा' नाम गुदा होने के आधार पर की गई। राजा के परिचित विपिन ने भी शव की पुष्टि की है। [caption id="attachment_166611" align="aligncenter" width="457"] https://x.com/PeoplesUpdate/status/1929497897600450856[/caption]

पत्नी सोनम अब भी लापता

अब तक सोनम रघुवंशी का कोई सुराग नहीं मिला है। स्थानीय पुलिस, NDRF और अन्य राहत एजेंसियों की कुल 6 टीमें सर्च अभियान में जुटी हैं। घने जंगल, ऊबड़-खाबड़ इलाके और भारी बारिश के चलते अभियान में मुश्किलें आ रही हैं।

परिवार में मातम

राजा के शव की खबर के बाद इंदौर स्थित परिवार में शोक का माहौल है। वहीं, परिजन को स्थानीय प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सर्च ऑपरेशन तब तक नहीं रोका जाएगा जब तक सोनम का भी पता नहीं चलता।

स्कूटर से 25 किमी दूर मिला शव

इंदौर क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक, यह शव इंदौर के लापता कपल राजा रघुवंशी का है। शिलांग के टूरिस्ट प्लेस डबल डेकर पुल के पास मिला है। जहां स्कूटर मिली थी वहीं से करीब 20 से 25 किलोमीटर दूर शव मिला है। वहीं सोनम की अभी तलाश की जा रही है। मेघालय में पूर्वी खासी हिल्स के एसपी एचपी खारकोंगर ने इंदौर पुलिस को बताया कि दो टीमें लगातार सर्चिंग कर रही है। इनमें 50 से ज्यादा लोग हैं। ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। कई आसपास के गांव और इलाकों में ढूंढा जा रहा है।  

कैसे लापता हुए कपल?

राजा और सोनम 23 मई को मेघालय के पर्यटन स्थल ओसरा हिल्स घूमने निकले थे। शाम के बाद से उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया और मोबाइल फोन भी बंद हो गए थे। शुरुआती जांच में कपल का स्कूटर ओसरा हिल्स के पास सड़क किनारे लावारिस हालत में मिला, जिससे आशंका जताई गई कि दोनों किसी दुर्घटना का शिकार हुए होंगे।
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts