मार्केट में आए महिलाओं के लिए कैप वाले स्कार्फ, पुरुषों के लिए असम-ओडिशा की वीविंग वाले गमछे

फेस कवर करने के लिए अब दुपट्टे की नहीं जरूरत, स्टोर्स पर आए फैंसी फेस कवरिंग स्कार्फ
Follow on Google News
मार्केट में आए महिलाओं के लिए कैप वाले स्कार्फ, पुरुषों के लिए असम-ओडिशा की वीविंग वाले गमछे

गर्मियों में चेहरे को कोई सनस्क्रीन से प्रोटेक्ट करने की कोशिश करता है, तो कोई फेस को कवर करके। लेकिन कई बार सिर्फ चेहरे पर कपड़ा बांध लेना काफी नहीं होता। यही वजह है कि अब दुपट्टे से कपड़े बांधने की मशक्कत की बजाए फेस कवरिंग स्कार्फ आ रहे हैं, जिनके साथ कैप भी अटैच रहता है। स्कार्फ को चारों तरफ से स्टिच किया गया है, जो कि गले से नीचे तक बॉडी को कवर करके लू लगने से रोकता है। वहीं इसके साथ कैप भी लगा होता है, जो कि चेहरे और आंखों को प्रोटेक्ट कर सीधी धूप को आने से रोकता है। इसके अलावा हैंडलूम स्टोर्स पर पुरुषों के लिए विभिन्न प्रांतों के कॉटन के स्टोल यानी गमछे आए हैं, जो काफी स्टाइलिश लुक देते हैं। इसमें असम के जापी गमछे और ओडिशा के संबलपुरी गमछे खास हैं।

मल्टीपर्पस स्कार्फ का दिख रहा ट्रेंड

मल्टीपर्पस स्कार्फ के जरिए गर्मी में लू के थपेड़ों से बचा जा सकता है, क्योंकि इसमें कैप के साथ चारों तरफ बॉडी को कवर करते हुए स्कार्फ फैला रहता है साथ ही फेस भी कवर रहता है। इसमें बांधने के लिए पट्टीनुमा बेल्ट होती हैं, जो कि स्कार्फ को ढीला नहीं होने देती। यह स्कार्फ कई तरह के प्रिंट्स में आ रहे हैं, जिसमें मार्बल प्रिंट काफी पसंद किया जा रहा है। यह कॉटन के अलावा रेयॉन फेब्रिक में भी उपलब्ध हैं।

जापी और फूल डिजाइन वाले गमछे

असमी गमछे में सूती धागों का प्रयोग होता है। इस पर बनने वाली लाल रंग की डिजाइन को जापी डिजाइन कहते हैं। इस बार जापी और फूल डिजाइन गमछों में ज्यादा पसंद किया जा रहा है, क्योंकि यह प्योर काटन का होने के साथ ही गले में डालने पर खूबसूरत लुक देता है। इसकी कीमत 300 रुपए से शुरू होती है, जो बॉर्डर के डिजाइन के मुताबिक तय होती है।

भागलपुरी गमछा अब कई रंगों में उपलब्ध

बिहार का भागलपुरी गमछा देखने में सादा होता है लेकिन अब यह सफेद के अलावा पीच और बेबी पिंक कलर में भी आने लगा है। कुछ वीवर्स बैंबू के रेशों के साथ इसे तैयार कर रहे हैं। यह भी काफी मुलायम होता है। इनकी कीमत 300 रुपए से शुरू होती है।

इकत वीविंग वाला संबलपुरी गमछा खास

ओडिशा का संबलपुरी गमछा अपनी डिजाइन के कारण खास लगता है। इसके बॉर्डर पर इकत वीविंग होती है, जो इसे खास बनाती है। स्वेटिंग के दौरान यह कॉटन गमछा काफी कंफर्टेबल होता है। इसकी कीमत 400 रुपए से शुरू होती है।

डिजाइनर हैंडलूम गमछे लगते हैं स्टाइलिश

यह सही बात है कि गर्मी में फेस व बॉडी कवर करके रखने से शरीर पर सीधे गर्म हवा नहीं लगती, इसलिए फैशन ट्रेंड में चल रहे स्कार्फ से खुद को कवर जरूर करें। हालांकि कई महिलाएं दुपट्टे भी बांधती हैं, लेकिन यह कवर ऐसे होते हैं, कि इन्हें बांधकर घूमना-फिरना भी कंफर्टेबल लगता है और बार-बार हटाने की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं अब गमछे भी काफी डिजाइनर हो गए हैं, जो कि स्वेटिंग के दौरान काफी काम आते हैं। इस बार गर्मी में इकत, बाग प्रिंट, संबलपुरी, जापी डिजाइन वाले गमछे आ रहे हैं। - विशाल तलरेजा, फैशन एक्सपर्ट

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts