Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कैंपस बना अखाड़ा :नमाज के विरोध में हनुमान चालीसा, लखनऊ यूनिवर्सिटी के लाल बारादरी परिसर में बवाल

लखनऊ यूनिवर्सिटी के लाल बारादरी परिसर में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद गहरा गया। विरोध में हिंदू संगठनों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। पुलिस ने नमाज और नारेबाजी के आरोप में 13 छात्रों को नोटिस जारी किया। बैरिकेडिंग और मरम्मत कार्य को लेकर कैंपस में तनाव की स्थिति बनी रही।
नमाज के विरोध में हनुमान चालीसा, लखनऊ यूनिवर्सिटी के लाल बारादरी परिसर में बवाल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    लखनऊ यूनिवर्सिटी के लाल बारादरी परिसर में छात्रों द्वारा नमाज पढ़ने के मामले ने तूल पकड़ लिया। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में नाराजगी देखने को मिली। मंगलवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी के पास हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। कुछ समय के लिए पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प भी हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को वहां से हटाया। प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर कैंपस में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

    13 छात्रों को पुलिस का नोटिस

    उधर, लखनऊ पुलिस ने लाल बारादरी के पास नमाज पढ़ने और नारेबाजी करने के आरोप में 13 छात्रों को नोटिस जारी किया है। हसनगंज थाने की रिपोर्ट के अनुसार, छात्रों ने निर्माण कार्य में बाधा डाली और सार्वजनिक स्थान पर धार्मिक गतिविधि कर शांति व्यवस्था को खतरे में डाला।

    एक साल तक शांति बनाए रखने का आदेश

    प्रशासन ने संबंधित छात्रों को निर्देश दिया है कि वे एक साल तक शांति बनाए रखने की गारंटी के रूप में भारी मुचलका और दो जमानतदार पेश करें।

    कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?

    सोमवार को लाल बारादरी परिसर हिंदू और मुस्लिम छात्र गुटों के टकराव का केंद्र बन गया। विवाद की वजह ऐतिहासिक इमारत की मरम्मत के लिए की गई बैरिकेडिंग बताई जा रही है।

    रविवार को मुस्लिम छात्रों ने बैरिकेड हटाकर वहां नमाज पढ़ी और इफ्तार किया। उन्होंने प्रशासन पर सांप्रदायिकता का आरोप लगाते हुए विरोध किया।

    दोनों पक्ष आमने-सामने

    इसके जवाब में सोमवार को हिंदू छात्र संगठन ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए मौके पर पहुंचे और नमाज का विरोध किया। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। मामला बढ़ता देख यूनिवर्सिटी प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला।

    मरम्मत कार्य बना विवाद की जड़

    बताया गया है कि ASI की रिपोर्ट के बाद इस जर्जर इमारत का संरक्षण कार्य कराया जा रहा है, इसी को लेकर विवाद खड़ा हुआ।

    हिंदू छात्रों की मांग

    हिंदू छात्रों का कहना है कि जब कैंपस में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ पर रोक है, तो लाल बारादरी में नमाज की अनुमति क्यों दी गई। छात्रों ने लिखित पत्र देकर मांग की है कि यदि धार्मिक गतिविधियां प्रतिबंधित हैं, तो नमाज पर भी तुरंत रोक लगाई जाए।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts