पीपुल्स संवाददाता, भोपाल। अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर हरि ‘हैरी’ बॉक्सर पर गोलीबारी हो चुकी है। वह हाल ही में कैलिफोर्निया जेल से बाहर आया है। जेल से बाहर आते ही लॉरेंस गैंग ने पंजाब, दिल्ली, राजस्थान के बाद मप्र में अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है।
इस गैंग ने पिछले एक माह में अशोक नगर, खरगोन और इंदौर के अलावा भोपाल में कारोबारियों को धमकी देकर करोड़ों की फिरौती मांगी है। इस गैंग ने खरगोन जिले में कारोबारी के घर पर फायरिंग कर दहशत फैला चुका है। यह गैंग अपने टॉरगेट को व्हाट्सअप कॉल, वाइस मैसेज कर रंगदारी मांग रहा है, सभी कॉल अंतर्राष्ट्रीय नंबरों से किए जा रहे हैं। चारों जिलों में पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है।
राजधानी भोपाल के कोलार इलाके के पार्वती नगर कोलार निवासी गौरव जैन पिता नवीन जैन 42 सोने व्यापारी है, उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर हरि ‘हैरी’ बॉक्सर ने 10 करोड़ रूपए की रंगदारी मांगी और पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दी। गौरव जैन के पास बुधवार और शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय नंबरों से व्हाट्सअप वाइस कॉल आए थे। पहले दिन कॉल करने वाले ने उन्हें धमकाते हुए कहा था कि कल तक सोच कर लेना, कल मैं फिर से फोन करूंगा, तू अपने सारे हितैषियों मिलजुल लेना और मेरे बारे में गूगल पर सर्च कर लेना। इस कॉल को व्यापारी ने फर्जी समझा और ध्यान नहीं दिया।
यह भी पढ़ें: सागर में दर्दनाक हादसा: चलती कार में लगी आग, डॉक्टर की पत्नी जिंदा जली; परिजनों को साजिश की आशंका
शुक्रवार को सुबह एक बार फिर व्हाट्सएप नंबर पर अंतर्राष्ट्रीय नंबर से आॅडियो कॉल आया। कॉल करने वाले में खुद को हैरी बॉक्सर बताते हुए पैसे के संबंध में पूछा तो व्यापारी ने कहा कि मैं पैसा नहीं दे पाऊंगा तुम्हें जो करना है कर लो। इस पर हैरी बॉक्सर ने कहा कि पैसों की व्यवस्था कर लो नहीं तो मेरी गैंग के गुर्गे आएंगे और तुम्हें कहीं भी निपटा कर चले जाएंगे जैसा बाबा सिद्दीकी का हुआ वैसा हाल तुम्हारा भी होगा। धमकी देने वाले ने व्यापारी को धमकाते हुए कहा कि तेरी पूरी तरह की मेरे पास है और 315 कट्टे के राउंड से फायर करने की धमकी दी।
खरगोन के भीलगांव थाना कसरावद में रहने वाले किसान व कारोबारी दिलीप सिंह राठौर के घर पर सोमवार को तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ताबतोड़ फायरिंग की थी। घटना के वक्त दिलीप और उनका परिवार इंदौर में था, घर पर उनके पिता सत्येन्द्र राठौर थे। इसी दौरान उनके पिता के पास अंतर्राष्ट्रीय नंबरों से व्हाट्सअप वाइस कॉल आए थे। जिसमें उन्हें 10 करोड़ रूपए की फिरौती की मांग की गई थी। फायरिंग की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। इस घटना के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर और आरजू बिश्नोई ने सोशल मीडिया के माध्यम से फायरिंग फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए घटना की पुष्टि की है।
इंदौर साउथ तुकोगंज में रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी संजय जैन के पास गुरुवार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने धमकी दी। पहले तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद उनके मोबाइल पर वाइस मैसेज आया, मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर बताया और 15 करोड़ रूपए की फिरौती मांगी, वहीं ऐसा न करने पर हैरी बॉक्सर ने उन्हें जान से खत्म करने की धमकी दी। इस संबंध में कारोबारी संजय जैन ने इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायत कर केस दर्ज कराया है। तुकोगंज थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
अशोकनगर के बिल्डर और कारोबारी अंकित अग्रवाल को करीब एक महीने पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी मिली थी। धमकी देने वाले ने खुद को गैंग का मेंबर हैरी बॉक्सर बताया था। उसने अंकित को व्हाट्सअप वॉयस कॉल के जरिए धमकी देते हुए कहा था कि हमने एक बार जिसे फोन कर दिया उसे बगैर पैसे लिए नहीं छोड़ा। उसे मारा है या पैसे लिए हैं। तेरी हर एक डिटेल मेरे पास है। कोई गलत फहमी में मत रहना। इसके बाद अंकित अग्रवाल ने पुलिस और सायबर सेल में शिकायत की थी, जिसकी जांच की जा रही है।
एडिशनल डीसीपी जोन-4 मलकीत सिंह ने बताया कि फरियादी गौरव जैन की शिकायत के बाद पुलिस तकनीकी साक्ष्यों जैसे कॉल डिटेल, व्हाट्सअप रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट की जांच कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की जांच की जा रही है, साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।