PlayBreaking News

दतिया उपचुनाव का बज गया बिगुल : 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएगा रिजल्ट, राजेंद्र भारती की खाली सीट पर अब चुनावी घमासान

भारत निर्वाचन आयोग ने दतिया विधानसभा चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है। यहां 30 जुलाई का मतदान और 3 अगस्त को मतगणना होगी। दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म होने के बाद यह सीट खाली हुई थी।
Follow on Google News
30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएगा रिजल्ट, राजेंद्र भारती की खाली सीट पर अब चुनावी घमासान
फाइल फोटो

भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 6 जुलाई को उपचुनाव की अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार 13 जुलाई तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 16 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।

नए विधायक का ऐलान 3 को 

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार दतिया विधानसभा सीट के लिए 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा। सभी मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) के माध्यम से वोट डाले जाएंगे। मतगणना 3 अगस्त को होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 4 अगस्त तक संपन्न कर ली जाएगी।

आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू 

चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही दतिया विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। अब चुनाव संपन्न होने तक सभी राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों और सरकारी विभागों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। प्रशासन ने भी निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने से खाली हुई सीट 

दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद रिक्त हुई थी। उन्हें दो वर्ष से अधिक की सजा मिलने पर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8, संविधान के अनुच्छेद 191(1)(e) और सुप्रीम कोर्ट के लिली थॉमस बनाम भारत संघ फैसले के तहत उनकी विधानसभा सदस्यता स्वतः समाप्त हो गई। इसके बाद मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने सीट को रिक्त घोषित किया, जिसके चलते अब इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

कैलाश विजयवर्गीय बोले - हम जीतेंगे दतिया चुनाव

दतिया उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान होने के साथ ही सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। मप्र के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि  बीजेपी इस चुनाव में अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी और हम जीतेंगे भी। नरोत्तम मिश्रा की उम्मीदवारी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी कहना होगी जल्दबाजी। जहां तक कांग्रेस की बात है तो कांग्रेस ने सभी जगह अपनी आपत्ति लगाई थी। निर्वाचन आयोग समय सीमा में चुनाव करवाता है। मुख्यमंत्री को पत्र लिखने पर उन्होंने कहा कि यह चैप्टर  क्लोज हो चुका है।

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts