PlayBreaking News

ब्रोकर के घर 60 लाख की चोरी, ‘अपनों’ ने ही खुलवाया ताला- करीबी गिरफ्तार, तीन आरोपी फरार

Follow on Google News
ब्रोकर के घर 60 लाख की चोरी, ‘अपनों’ ने ही खुलवाया ताला- करीबी गिरफ्तार, तीन आरोपी फरार
सीसीटीवी में कैद हुए थे बदमाश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र के डागर मोहल्ला (बाणेश्वर कुंड के समीप) में प्रॉपर्टी ब्रोकर के सूने घर से हुई लाखों की चोरी का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि परिवार के एक करीबी की जानकारी के आधार पर कराई गई। आरोपी ने बाकायदा ठेका देकर तीन युवकों से चोरी करवाई थी। पुलिस ने साजिश रचने वाले परिचित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीनों चोर माल लेकर उत्तर प्रदेश भाग निकले हैं।

    प्रकरण के अनुसार प्रॉपर्टी ब्रोकर विनोद यादव की पत्नी मनीषा यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि परिवार वैष्णोदेवी दर्शन के लिए गया हुआ था। इसी दौरान घर सूना पाकर तीन बदमाश हुडी पहनकर भीतर घुसे और करीब 35 लाख रुपये नकद व लगभग 25 लाख रुपये के जेवर समेट ले गए। लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और अलमारियां खाली थीं।

    शुरुआत में मामला पेशेवर गिरोह की करतूत माना जा रहा था, लेकिन पुलिस ने जब कॉल डिटेल, आसपास के सीसीटीवी फुटेज और आर्थिक लेन-देन की पड़ताल की तो साजिश की परतें खुलने लगीं। पता चला कि विनोद यादव ने हाल ही में एक प्लॉट का सौदा किया था। इस लेन-देन और घर में बड़ी रकम होने की जानकारी पत्नी ने अनौपचारिक बातचीत में परिचितों को दी थी। यही जानकारी आगे ‘ठेके’ में बदल गई।

    जांच में सामने आया कि उक्त परिचित ने कुशवाह नगर के तीन युवकों को मोटी रकम का लालच देकर चोरी के लिए तैयार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीनों फिलहाल यूपी में छिपे होने की आशंका है। उनकी तलाश में मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टीमें रवाना की गई हैं।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts