रूस में सोशल मीडिया स्ट्राइक :WhatsApp-Instagram-YouTube समेत कई विदेशी प्लेटफॉर्म ब्लॉक, जानें वजह

रूस ने व्हाट्सएप, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक समेत कई अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर दिया। Roskomnadzor के राष्ट्रीय DNS सिस्टम के तहत विदेशी साइट्स अब देश में काम नहीं कर रही हैं। सरकार लोकल सोशल नेटवर्क लॉन्च करने की तैयारी में है।
Follow on Google News
WhatsApp-Instagram-YouTube समेत कई विदेशी प्लेटफॉर्म ब्लॉक, जानें वजह
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मॉस्को। रूस ने हाल ही में देश में इंटरनेट और सोशल मीडिया पर अब तक का सबसे सख्त कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाट्सएप, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक और कई अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म रूस में पूरी तरह ब्लॉक कर दिए गए हैं। यह कदम देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी को लेकर उठाया गया है।

    रूस के नागरिक जब इन प्लेटफॉर्म्स को खोलने की कोशिश कर रहे हैं, तो उन्हें संदेश दिखाई देता है कि संबंधित डोमेन मौजूद नहीं है। इसकी वजह है कि, सभी वेबसाइट्स को रूस के राष्ट्रीय DNS सिस्टम से हटा दिया गया है, जिसे सरकारी एजेंसी Roskomnadzor नियंत्रित करती है।

    ब्लॉक किए गए प्लेटफॉर्म और मीडिया संस्थान

    रूस ने सिर्फ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ही नहीं, बल्कि कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों की वेबसाइट्स को भी ब्लॉक किया है।

    कैटेगरी

    ब्लॉक किए गए प्लेटफॉर्म/साइट्स

    सोशल मीडिया

    व्हाट्सएप, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक

    मीडिया

    BBC, Deutsche Welle, Radio Free Europe/Radio Liberty

    गुमनाम ब्राउजिंग

    Tor Browser

    अन्य

    Telegram (कुछ कंटेंट पर प्रतिबंध)

    इस कदम का उद्देश्य रूस में रहने वाले यूजर्स को विदेशी प्लेटफॉर्म्स से पूरी तरह कट करना और सरकारी निगरानी बढ़ाना है।

    राष्ट्रीय DNS सिस्टम और सॉवरेन इंटरनेट

    रूस के सभी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं के लिए राष्ट्रीय DNS सिस्टम का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है। यह कदम सॉवरेन इंटरनेट कानून के तहत लागू किया गया है। सरकार का दावा है कि, यह देशवासियों की डेटा प्राइवेसी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है।

    विशेषज्ञों के अनुसार, यह अब तक का सबसे सख्त इंटरनेट नियंत्रण है। इससे रूस में रहने वाले लोग विदेशी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और अंतरराष्ट्रीय खबरों से लगभग कट चुके हैं।

    लोकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तैयारी

    पुतिन सरकार अब लोकल सोशल नेटवर्किंग साइट्स लॉन्च करने की तैयारी में है। यह नया प्लेटफॉर्म देसी तकनीक पर आधारित होगा और अधिक सुरक्षित माना जा रहा है। सरकार का कहना है कि इसके जरिए यूजर्स का पर्सनल डेटा सुरक्षित रहेगा और उनकी प्राइवेसी बनी रहेगी। विदेशी प्लेटफॉर्म्स को हटाने का मुख्य उद्देश्य यूजर्स को धीरे-धीरे सरकारी प्लेटफॉर्म्स की ओर आकर्षित करना है।

    Telegram पर कार्रवाई और कारण

    रूस ने Telegram पर भी रोक लगा दी है। सरकार का आरोप है कि, इस ऐप ने कुछ कंटेंट हटाने से इंकार किया, जिसे रूसी प्रशासन आपराधिक या आतंकवादी मानता है। यह कदम भी रूस की रणनीति का हिस्सा है, जिसमें देशवासियों को धीरे-धीरे लोकल प्लेटफॉर्म्स की ओर शिफ्ट किया जाना है, ताकि उनका डेटा और गतिविधियां सरकारी निगरानी में रहे।

    रूस और विदेशी कंपनियों के बीच टकराव

    • रूस ने स्पष्ट अल्टीमेटम दिया है कि, विदेशी कंपनियों को देश के कानूनों और नियमों का पालन करना होगा।
    • WhatsApp और Meta को चेतावनी दी गई कि, यदि रूसी कानूनों का पालन नहीं किया गया, तो सेवाओं की वापसी संभव नहीं।
    • इससे अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय टेक कंपनियों के लिए टकराव बढ़ गया है।
    • पहले रूस ने FaceTime और Snapchat को भी ब्लॉक कर दिया था।
    • रूस में WhatsApp के करीब 10 करोड़ यूजर्स प्रभावित हुए हैं। सरकार का कहना है कि, विदेशी ऐप्स अमेरिकी जांच एजेंसियों के साथ डेटा साझा नहीं करते।

    अन्य देशों में उम्र आधारित प्रतिबंध लागू

    रूस में पूरी तरह विदेशी सोशल मीडिया ब्लॉक है, जबकि अन्य देशों में उम्र आधारित प्रतिबंध लागू हैं-

    डेनमार्क, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंधित

    स्पेन: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन

    भारत में भी बच्चों और नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध की मांग बढ़ रही है।

    रूस का उद्देश्य और डेटा सुरक्षा

    पुतिन सरकार का कहना है कि यह कदम यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। इसके तहत विदेशी प्लेटफॉर्म्स पर अमेरिकी निगरानी और डेटा एक्सेस की संभावनाओं को रोका जा रहा है। साथ ही, सरकार का उद्देश्य यूजर्स को लोकल और सुरक्षित सरकारी प्लेटफॉर्म्स की ओर आकर्षित करना है। इसी रणनीति के तहत MAX नामक सरकारी ऐप को प्रमोट किया जा रहा है, ताकि यूजर्स अधिक से अधिक सरकारी नेटवर्क का इस्तेमाल करें।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts