PlayBreaking News

पूर्व भारतीय डिफेंडर प्रबीर मजूमदार का निधन, AIFF ने शोक व्यक्त किया

Follow on Google News
पूर्व भारतीय डिफेंडर प्रबीर मजूमदार का निधन, AIFF ने शोक व्यक्त किया
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय डिफेंडर प्रबीर मजूमदार का निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है। मजूमदार उस भारतीय टीम के सदस्य थे जिसने 1974 एशियाई खेलों में हिस्सा लिया था। 1960 और 1970 के दशक के स्टाइलिश डिफेंडर मजूमदार ने घरेलू सर्किट में ईस्ट बंगाल और ईस्टर्न रेलवे का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने संतोष ट्राफी में भी बंगाल का प्रतिनिधित्व किया था। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा- प्रबीर दा अपने समय के सबसे भरोसेमंद और सम्मानित डिफेंडरों में से एक थे। दुख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मजूमदार ने ईस्ट बंगाल के लिए खेलते हुए कई खिताब जीते, जिनमें कलकत्ता फुटबॉल लीग, आईएफए शील्ड, डूरंड कप, रोवर्स कप, डीसीएम ट्रॉफी, बोरदोलोई ट्रॉफी और कई अन्य खिताब शामिल हैं। एआईएफएफ सचिव एम सत्यनारायण ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘प्रबीर मजूमदार अपने समय के शीर्ष फुटबॉलर थे और उन्होंने अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करना जारी रखा।

आज की अन्य खबरें...

तुर्किये में हाईवे पर बड़ा हादसा, 7 वाहनों की आपस में टक्कर; 10 की मौत, 57 घायल

अंकाराउत्तर-पश्चिमी तुर्किये में हाईवे पर गुरुवार को सात वाहनों के टकरा जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 57 अन्य घायल हो गए। इस्तांबुल से लगभग 150 किलोमीटर दूर सकारिया प्रांत में उत्तरी मरमारा हाईवे पर घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण यह घटना हुई। दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। सकारिया के गवर्नर यासर कराडेनिज ने कहा कि यह दुर्घटना संभवतः तब हुई जब एक वाहन ने खराब दृश्यता में ट्रक को टक्कर मार दी, जिसके बाद पीछे से आ रही अन्य गाड़ियां टकरा गईं। हादसे में तीन इंटरसिटी बसें शामिल थीं। कराडेनिज ने घटनास्थल पर मीडिया से कहा कि अधिकारियों का मानना है कि कुछ यात्रियों की मौत उस समय हुई जब वे अपने वाहन छोड़कर बाहर निकले और दूसरे वाहन की चपेट में आ गए। पुलिस और आपातकालीन कर्मियों को घटनास्थल पर मलबा हटाते देखा गया।

बीजिंग के चाओयांग जिले में इमारत में आग लगने से 4 लोगों की मौत, 5 को अस्पताल में भर्ती कराया

बीजिंग चीन की राजधानी बीजिंग के चाओयांग जिले के डोंगशिंडियन गांव में गुरुवार तड़के एक स्वनिर्मित इमारत में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह जानकारी सिन्हुआ न स्थानीय अधिकारियों के हवाले से दी। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह दुर्घटना एक इले्ट्रिरक साइकिल में आग लगने के बाद हुई। चाओयांग जिले में अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग को तड़के 3:43 बजे तक बुझा दिया गया और 54 लोगों को बचा लिया गया।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts