PlayBreaking News

Bihar News:ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

ज्ञान बिंदु एकेडमी और खान ग्लोबल स्टडीज विवाद के बीच एक नया और चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
Follow on Google News
ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

खान ग्लोबल स्टडीज विवाद में नाम सामने आने के बाद प्रिंस यादव के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी की आशंका के चलते उनके नेपाल जाने की बात सामने आई थी। अब उनकी रहस्यमयी मौत ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है और कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

विवाद के बीच नेपाल पहुंचे थे प्रिंस यादव

जानकारी के अनुसार, ज्ञान बिंदु एकेडमी के प्रशासनिक और संचालन संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी प्रिंस यादव संभालते थे। हाल ही में खान ग्लोबल स्टडीज के साथ हुए विवाद के बाद उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई थी। इसी मामले में कार्रवाई की आशंका के बीच वह नेपाल चले गए थे। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से विराटनगर के एक होटल में ठहरे हुए थे।

ये भी पढ़ें: CG NEWS : 40 हजार रिश्वत लेने के आरोप में हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने की कार्रवाई।

होटल के कमरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

नेपाल के विराटनगर स्थित होटल से प्रिंस यादव का शव मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Breaking News

पांच लोगों से पूछताछ जारी 

मामले की गंभीरता को देखते हुए नेपाल पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि मौत किसी बीमारी या इसके पीछे कोई अन्य वजह से हुई है। पुलिस होटल के रिकॉर्ड और घटनास्थल से मिले तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें: AI गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड नहीं बनेगा Siri, ऐपल ने साफ किया रुख; जानिए कंपनी ने क्या कहा

सहरसा के पैतृक गांव में पसरा मातम

प्रिंस यादव और रौशन आनंद मूल रूप से बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले हैं। प्रिंस की मौत की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव धमसैना पहुंची, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts