Delhi News : करोलबाग में एक कपड़े के शोरूम में लगी आग, दमकल की 8 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची

Follow on Google News
Delhi News : करोलबाग में एक कपड़े के शोरूम में लगी आग, दमकल की 8 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची
दिल्ली। दिल्ली के करोलबाग स्थित एक कपड़े के शोरूम में सोमवार को आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बना गया। शोरूम में आग लगने से कितना नुकसान हुआ है, फिलहाल इसका आकलन करना मुश्किल है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। हालांकि, जाम लगने की वजह से दमकल विभाग की गाड़ियों को घटनास्थल पर पहुंचने में देरी हुई। भीषण आग को बुझाने के लिए 65 फायर कर्मियों के अलावा तीन फायर ऑफिसर को भी मौके पर रवाना किया गया है। इस मामले में फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि कंट्रोल रूम को 5:30 के आसपास अजमल खान रोड पर वेस्ट साइड शोरूम में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद करीब 14 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अभी आग बुझाने का काम जारी है।

आज की अन्य खबरें...

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक जवान घायल

[caption id="attachment_77442" align="aligncenter" width="600"] नक्सली (फाइल फोटो)[/caption] गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद सीमा से लगे ओडिशा के कोमना थाना क्षेत्र के सुनाबेड़ा के अभ्यारण्य में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मुठभेड़ में क्रॉस फायरिंग में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) जवान के गर्दन में गोली लगी है जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद आनन-फानन में जवान को गरियाबंद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जवान को रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। जानकारी के अनुसार, गरियाबंद जिले के कांवर भौदी से लगे ओडिशा के कोमना थाना क्षेत्र के सुनाबेड़ा अभ्यारण्य के शिवनारायणपुर गांव में रविवार रात जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। जवान ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के एसओजी का है। मुठभेड़ स्थल में रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।

अहमदाबाद एयरपोर्ट से ISIS के 4 आतंकी अरेस्ट, केंद्रीय एजेंसी से मिले इनपुट के बाद गिरफ्तारी की गई

अहमदाबाद। गुजरात एंटी टेरर स्क्वॉड (ATS) ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़े 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। चारों आतंकियों को केंद्रीय एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। सभी आतंकवादी मूल रूप से श्रीलंका के रहने वाले हैं। डीजीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि ये सभी आतंकवादी भारत में किसी आतंकी हमले को अंजाम देने के इरादे से आए थे। आतंकवादियों के पास से पाकिस्तान मेड हथियार भी बरामद हुआ है। वहीं सभी आतंकवादियों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि चेन्नई से अहमदाबाद पहुंचने के बाद चारों आतंकी पाकिस्तानी हैंडलर के मैसेज का इंतजार कर रहे थे। अहमदाबाद से इन्हें टार्गेट लोकेशन पर पहुंचना था। इन्हें यहां हथियार मिलने वाला था। उससे पहले ATS ने सबको गिरफ्तार कर लिया।

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में आंधी, तूफान के आसार

देहरादूनमौसम विभाग ने उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद को छोड़कर अन्य सभी बारह जनपदों में आंधी, तूफान और बिजली चमकने की आशंका व्यक्त की है। मौसम विभाग द्वारा सोमवार दोपहर जारी चेतावनी के अनुसार, राज्य के देहरादून, पौड़ी, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी नैनीताल, उधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, अल्मोडा, बागेश्वर और चम्पावत में यह आशंका व्यक्त की है। इसी मध्य, देहरादून में 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी के साथ बादल छा गए हैं। जबकि उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग और चमोली में बूंदाबांदी हो रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts