पहलगाम आतंकी हमले पर सेलेब्स का भी फूटा गुस्सा, कहा- चुप नहीं बैठेंगे, अमिताभ बच्चन के ट्वीट का उड़ा मजाक

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले में कई लोगों की मौत हो गई। इसके खिलाफ पूरे देश में आक्रोश देखने को मिला। वहीं इस मामले में कई सेलेब्स का भी गुस्सा फूटा। इसमें एक्टर संजय दत्त, अजय देवगन, अक्षय कुमार और अन्य सेलेब्स शामिल है। वहीं दूसरी ओर अमिताभ बच्चन के ट्वीट का काफी मजाक भी बनाया जा रहा है।
वहीं अजय देवगन ने लिखा- मैं पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर बहुत शॉक हूं। इस घटना के विक्टिम और उनकी फैमिली निर्दोष और मासूम है। जो हुआ वो हार्टब्रेकिंग और गलत है। हम सभी उनके साथ है। इसके साथ कई अन्य सेलेब्स जैसे रवीना टंडन, कमल हासन, अक्षय कुमार, विवेक ओबेरॉय और अमिताभ बच्चन ने भी इसे लेकर नाराजगी जताई है।
आक्रोश में बॉलीवुड सेलेब्स
अपने ट्वीट में संजय दत्त ने लिखा- ‘उन्होंने हमारे लोगों को बेरहमी से मारा। उसे माफ नहीं किया जा सकता, उन आतंकवादियों को पता होना चाहिए कि हम चुप नहीं बैठेंगे। हमें जवाब देना होगा। मैं प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी जी और होम मिनिस्टर अमित शाह और डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह से विनती करता हूं कि उन्हें वही दें, जो वो डिजर्व करते हैं।’
वहीं अजय देवगन ने लिखा- मैं पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर बहुत शॉक हूं। इस घटना के विक्टिम और उनकी फैमिली निर्दोष और मासूम है। जो हुआ वो हार्टब्रेकिंग और गलत है। हम सभी उनके साथ है। इसके साथ कई अन्य सेलेब्स जैसे रवीना टंडन, कमल हासन, अक्षय कुमार, विवेक ओबेरॉय और अमिताभ बच्चन ने भी इसे लेकर नाराजगी जताई है।
अमिताभ बच्चन की पोस्ट का बन रहा है मजाक
आतंकी हमले की खबर आने के बाद अमिताभ बच्चन ने देर रात अपने आधिकारिक X अकाउंट पर सिर्फ ट्वीट नंबर पोस्ट किया। लेकिन कुछ भी नहीं लिखा। कुछ लोगों का मानना है कि ये उनकी खामोशी है, जबकि कुछ का कहना है कि जया बच्चन के राजनीतिक करियर की वजह से अमिताभ ने इस हमले पर अपनी कोई राय जाहिर नहीं की।