'हम पति-पत्नी हैं, लेकिन…'जैकी भगनानी ने बताया ‘सिचुएशनशिप’ वाला रिश्ता! कपल का रिएक्शन वायरल

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने शादी के बाद अपने रिश्ते को ‘सिचुएशनशिप’ बताया है। दोनों ने कहा कि वे बिना दबाव और बिना एक्सपेक्टेशन के रिश्ते को जीते हैं। कपल का मानना है कि रिश्ते में स्पेस, खुलापन और भरोसा सबसे जरूरी है, जिससे उनकी बॉन्डिंग और मजबूत होती है।
Follow on Google News
जैकी भगनानी ने बताया ‘सिचुएशनशिप’ वाला रिश्ता! कपल का रिएक्शन वायरल

Jackky Bhagnani-Rakul Preet Singh। बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल्स में गिने जाते हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। इस कपल ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में एक प्राइवेट समारोह में शादी की थी। अब शादी के करीब दो साल बाद जैकी ने अपने रिश्ते को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है।

हम 20-21 साल के नहीं हैं – जैकी भगनानी

हाल ही में एक यूट्यूब इंटरव्यू में जैकी और रकुल ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। जैकी ने कहा कि उनका रिश्ता किसी खालीपन को भरने के लिए नहीं है।

/img/15/1777041459038

उन्होंने बताया कि हम दोनों अब 20-21 साल के नहीं हैं। हमने जिंदगी में बहुत कुछ देखा है। मैं पहले से खुश इंसान हूं, इसलिए मुझे किसी ऐसे साथी की जरूरत नहीं जो मेरी कमी पूरी करे। अगर मैं खुद खुश नहीं रहूंगा, तो कोई भी मुझे खुश नहीं कर सकता।

रकुल का नजरिया - मैं खुद भी खुश रह सकती हूं

जैकी की बात पर रकुल ने भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि वह अपने आप में पूरी हैं और उन्हें हर खुशी के लिए अपने पार्टनर पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है।

रकुल ने कहा कि ऐसा नहीं है कि अगर वो मुझे छुट्टी पर नहीं ले गए तो मैं दुखी हो जाऊंगी। मैं अकेले भी ट्रिप पर जा सकती हूं। जिंदगी में और भी कई जरूरी बातें होती हैं।

ये भी पढ़ें: Captain India : बॉक्स ऑफिस पर देशभक्ति का दांव, ‘कैप्टन इंडिया’ 13 अगस्त 2027 को रिलीज

रिश्ते में नहीं चाहते कोई दबाव

जैकी ने बताया कि उनके रिश्ते की सबसे खास बात है – बिना दबाव के जीना। दोनों एक-दूसरे को पूरी आजादी और स्पेस देते हैं। उन्होंने कहा कि हम एक-दूसरे से ऐसी उम्मीदें नहीं रखते जिससे बाद में दुख हो। रकुल अपनी पहचान बनाए रखना चाहती हैं और मैं इसका पूरा सम्मान करता हूं।

हमारा रिश्ता एक तरह का 'सिचुएशनशिप' है

आजकल ‘सिचुएशनशिप’ शब्द काफी ट्रेंड में है, और इसी पर बात करते हुए जैकी ने कहा कि उनका रिश्ता भी कुछ हद तक ऐसा ही है। उन्होंने समझाया कि हमारी शादी हो चुकी है, लेकिन हमारा रिश्ता एक तरह का सिचुएशनशिप है। मतलब हम एक-दूसरे के साथ हैं क्योंकि हम ऐसा चाहते हैं, न कि किसी दबाव में।

/img/15/1777041616191

खुलापन और भरोसा है सबसे बड़ी ताकत

जैकी ने यह भी बताया कि उनके रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत है – ईमानदारी और खुलापन। उन्होंने कहा कि मैं रकुल से कुछ भी नहीं छुपाता। अगर मेरी कोई एक्स कॉल करती है, तो मैं स्पीकर पर बात करता हूं। जब आप कुछ छुपाते नहीं हैं, तो रिश्ते में घुटन नहीं होती।

क्या खास है इस रिश्ते में?

रकुल और जैकी का रिश्ता यह दिखाता है कि शादी के बाद भी एक रिश्ता हल्का, खुला और बिना दबाव के हो सकता है। दोनों अपने-अपने स्पेस को महत्व देते हैं और यही उनकी बॉन्डिंग को और मजबूत बनाता है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts