'मध्य प्रदेश में जल्द लागू होगी समान नागरिक संहिता',बोले नरेंद्र शिवाजी पटेल; दतिया उपचुनाव में भाजपा की जीत का जताया भरोसा

'समान नागरिक संहिता' (यूसीसी) को लेकर राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि यूसीसी लागू करना भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख संकल्पों में शामिल है। साथ ही उन्होंने दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा की जीत का भरोसा भी जताया।
बोले नरेंद्र शिवाजी पटेल; दतिया उपचुनाव में भाजपा की जीत का जताया भरोसा
UCC पर बोले नरेंद्र शिवाजी पटेल

भोपाल। राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि संविधान के नीति निर्देशक तत्वों के अनुच्छेद 44 में पूरे देश में समान नागरिक संहिता लागू करने का उल्लेख किया गया है और भारतीय जनता पार्टी अपने संकल्प के अनुरूप इसे लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के रवैये पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्णय का सम्मान किया जाना चाहिए और राजनीति की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।

संविधान के अनुच्छेद 44 का किया जिक्र 

शासन का दायित्व पूरे देश में एक समान नागरिक संहिता लागू करना है। यह विषय संविधान की मूल भावना से जुड़ा हुआ है और भाजपा लंबे समय से इसे अपने संकल्प के रूप में रखती आई है।

'कुछ राज्यों में लागू हो चुकी है समान नागरिक संहिता'

बीजेपी अपने घोषणापत्रों और संकल्पों में हमेशा समान नागरिक संहिता बनाने की बात करती रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कुछ राज्यों में पहले ही लागू हो चुकी है और भाजपा इसे पूरे देश में लागू करने के अपने संकल्प पर लगातार आगे बढ़ रही है।

'एमपी में जल्द लागू होगी यूसीसी'

मध्य प्रदेश के संदर्भ में मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, डॉ. मोहन यादव की सरकार जल्द से जल्द समान नागरिक संहिता लागू करेगी। सरकार इस दिशा में अपनी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है और इसे जल्द लागू करने का प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: BAT-BMS पर सरकार की कार्रवाई: चलते ई-रिक्शा को रिमोट से बंद करने वाले 3 ऐप्स ब्लॉक, बैटरी सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

दतिया उपचुनाव पर भाजपा ने जताया जीत का भरोसा

दतिया उपचुनाव को लेकर राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बताया कोर्ट के निर्णय के कारण दतिया का उपचुनाव हो रहा है। कांग्रेस का न्यायालय पर प्रश्नचिह्न लगाना उचित नहीं है और उन्हें राजनीति की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts