Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने क्यों दिया राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कराने का आवेदन; जानें पूरा मामला

MP बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने क्यों दिया राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कराने का आवेदन; जानें पूरा मामला
भोपाल। अमेरिकी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने जो बयान दिए थे उन पर घमासान मचा हुआ है। मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और लोकसभा सांसद वीडी शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में बोले दिए गए कथित आपत्तिजनक शब्दों को लेकर गुरुवार को पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने के लिए पुलिस को इस संबंध में आवेदन दिया।

क्राइम ब्रांच पुलिस थाने में FIR दर्ज करने दिया आवेदन

वीडी शर्मा राजधानी भोपाल स्थित क्राइम ब्रांच थाने पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान को इस संबंध में आवेदन सौंपा। आवेदन सौंपने के बाद उन्होंने अपने बयान में कहा कि मध्य प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ क्राइम ब्रांच पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराने आवेदन दिया है। राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान कर रहे हैं। आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा है। उन्होंने खड़गे को याद दिलाया है कि किस प्रकार राहुल गांधी ने मोदी के खिलाफ 100 बार अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने विदेशों में भी पीएम मोदी का अपमान किया है।

असभ्य शब्दों का किया इस्तेमाल

जेपी नड्डा ने खड़गे को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन सभी शब्दों का जिक्र किया है जो कथित तौर पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लिए इस्तेमाल किए हैं। नड्डा ने ये भी आरोप लगाया है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी पीएम मोदी के खिलाफ असभ्य शब्दों का इस्तेमाल किया था। इस दौरान प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, विधायक भगवानदास सबनानी के साथ क्राइम ब्रांच पहुंचकर राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने आवेदन दिया। ये भी पढ़ें- वन विहार की इकलौती सफेद बाघिन रिद्धि की मौत, 2 दिन से नहीं खा रही थी खाना
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts