PlayBreaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव : BJP ने 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, आरजी कर रेप पीड़िता की मां को भी दिया टिकट

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। इस लिस्ट में दो महिलाओं को भी टिकट दिया गया है।
Follow on Google News
 BJP ने 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, आरजी कर रेप पीड़िता की मां को भी दिया टिकट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर BJP ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 19 नाम शामिल किए गए हैं। पार्टी ने आरजी कर रेप पीड़िता की मां को भी टिकट दिया है, जो पानीहाटी सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगी। कूचबिहार दक्षिण से रथीन्द्र नाथ बोस को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि राजगंज सीट से दिनेश सरकार (हराधन सरकार) को मौका मिला है। हरिपाल से मधुमिता घोष और इंग्लिश बाजार से अमलन भादुरी को भी टिकट दिया गया है।

    नए चेहरों को जगह 

    बीजेपी की तीसरी सूची में कई नए चेहरों को जगह दी गई है। पानीहाटी सीट से रत्ना देबनाथ को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा शांतिपुर से स्वपन दास, हावड़ा मध्य से बिप्लब मंडल, इस्लामपुर से चित्रजीत रॉय और नलहाटी से अनिल सिंह को मैदान में उतारा गया है। सिंगूर से अरूप कुमार दास और सैंथिया से कृष्णा कांत साहा को भी पार्टी ने मौका दिया है।

    /img/89/1774455520836
    /img/89/1774455534871

    पहले जारी हो चुकी है 111 उम्मीदवारों की सूची 

    इससे पहले बीजेपी पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर चुकी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक को माथाभंगा विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। राज्यसभा की पूर्व सांसद रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, पूर्व हॉकी खिलाड़ी भारत छेत्री को कलिम्पोंग सीट से मैदान में उतारा गया है, जबकि दार्जिलिंग से नोमान राय को टिकट मिला है।

    दो चरणों में मतदान, 4 मई को नतीजे 

    294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए मतदान अगले महीने 23 और 29 तारीख को दो चरणों में होगा। चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts