PlayBreaking News

BJP News : भाजपा में फ्रंट मोर्चे पर महिला नेतृत्व को लाने की है तैयारी

संगठन में 33 फीसदी प्रतिनिधित्व का संकल्प, 62 में से 7 जिलों में ही मिली महिलाओं को मिल पाई कमान
Follow on Google News
 भाजपा में फ्रंट मोर्चे पर महिला नेतृत्व को लाने की है तैयारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राजीव सोनी,भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा संगठन के सामने महिला नेतृत्व को फ्रंट मोर्चे पर लाकर 33 फीसदी प्रतिनिधित्व देने की बड़ी चुनौती है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी टीम में 24 फीसदी महिला पदाधिकारियों को मौका दिया है। अब पूरी कार्यकारिणी में सदस्यों के अलावा महिला मोर्चा, प्रकोष्ठ और विभागों में क्षेत्रीय, एसटी-एससी और जातीय समीकरण के हिसाब से संतुलन बिठाने की कवायद चल रही है। कार्यसमिति में कुल 105 में से 35 महिला सीटों का प्रावधान है लेकिन कार्यसमिति में विशेष आमंत्रितों को जोड़ें तो संख्या 3-4 गुना पहुंच जाती है।

    अभी 62 में से सिर्फ 7 जिलों में कमान

    पार्टी संगठन के कुल 62 में से महज 7 जिलों में ही (करीब11 फीसदी) महिलाओं को कमान मिल पाई है। हालांकि पूर्ववर्ती प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल में एक मात्र पांढुर्ना जिले में ही महिला को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। इस बार जिलों की कार्यकारिणी में भी 5-7 महिला नेत्रियों को उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री जैसे पद दिए गए हैं। सागर ग्रामीण- रानी पटेल कुशवाहा, टीकमगढ़ - सरोज राजपूत, शहडोल -अमिता चपरा, सिवनी - मीना बिसेन, नर्मदापुरम -प्रीति शुक्ला, खरगोन - नंदा ब्रह्मने और नीमच में वंदना खंडेलवाल को अध्यक्ष बनाया गया है।

    पीएम मोदी के नारे पर काम 

    भाजपा संगठन ने मध्यप्रदेश सहित अन्य सभी राज्यों में प्रधानमंत्री के महिला सशक्तिकरण के नारे को क्रियान्वित करना शुरू कर दिया है। लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि टीम में जातीय, एससी-एसटी और क्षेत्रीय जैसे समीकरण बिठाने की मशक्कत भारी पड़ रही है। कई जगह सांसद-विधायक अथवा वरिष्ठ नेताओं की पैरवी अथवा अनुशंसा न होने से कई नेत्रियां प्रतिनिधित्व की दौड़ में पिछड़ गईं।

    इन्हें अपनी बारी का इंतजार

    भाजपा संगठन के सभी 62 जिलों में कई महिला नेत्रियों को अपनी बारी का इंतजार लंबा हो गया है। इनमें जबलपुर- रूपा राव, मालती व्यास, अलका गर्ग, भोपाल- वंदना जाचक, भारती अग्रवाल, सरिता देशपांडे, भक्ति शर्मा, सीहोर- नवदीप कौर, निर्मला बारेला, सुनीता चौहान, रायसेन वर्षा लोधी, नीलम शर्मा, सिंगरौली- सीमा जायसवाल, मीना चौबे, मधु झा, किरण सोनी, शहडोल- विभा गुप्ता, उर्मिला कटारे, इंदौर- ज्योति तोमर, पद्मा भोजे, मुद्रा शास्त्री, वंदना सिंह , रीवा- माया सिंह, अंजु मिश्रा, नीलू रावत, ममता गुप्ता, कटनी- भावना सिंह अलका जैन, छिंदवाड़ा- भारती साहू, शबनम खान, उषा कुम्हारे, गरिमा दामोदर, मंडला शशि पटेल, उर्मिला उइके, मंजू कछवाह, नरसिंहपुर- डॉ. वंदना आर्य, निशा सोनी, साधना स्थापक, गुना- प्रेमलता, वंदना मांडे, डॉ वंदना मिश्रा, सागर- संध्या भार्गव, ज्योति दुबे, डॉ. विनोद पंथी, दमोह- शिखा जैन, मालती असाटी, पन्ना- शशि परमार, उषा सोनी, आशा गुप्ता, उमरिया- कुसुम सिंह, उमा महोबिया, प्रतिभा सिंह, रचना गौतम, अनूपपुर- रश्मि खरे, पुष्पा पटेल, नर्मदापुरम-अर्चना पुरोहित, वंदना दुबे, ज्योति चौरे, ललिता पूर्विया, हरदा- अंजना शाह, अनिता अग्रवाल, विनीता मौर्य, भिंड- ममता भदौरिया, आभा जैन आदि हैं।

    हमारे पास पर्याप्त महिला नेतृत्व

    इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा का कहना है कि भाजपा संगठन में प्रदेश से लेकर जिलों तक पर्याप्त महिला नेतृत्व है।अभी प्रदेश कार्यसमिति में हमने 24 फीसदी महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया है। जिलों में भी कोई महिला कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts