PlayBreaking News

कौन हैं शबाना महमूद?UK की पहली मुस्लिम PM बन सकती है, चर्चाएं तेज

Follow on Google News
UK की पहली मुस्लिम PM बन सकती है, चर्चाएं तेज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ब्रिटेन की राजनीति इस समय कठिन दौर से गुजर रही है। वजह है अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट द्वारा रिलीज की गई एपस्टीन फाइल्स। यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन और पीटर मैंडेलसन नियुक्ति मामले के बाद PM कीर स्टॉर्मर की कुर्सी पर खतरा बढ़ गया है। उनकी ही लेबर पार्टी के भीतर समर्थन कमजोर पड़ता दिख रहा है।

    ऐसे माहौल में यह सवाल तेज हो गया है कि अगर कीर स्टार्मर इस्तीफा देते हैं तो अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। सबसे ज्यादा चर्चा शबाना महमूद के नाम की हो रही है, जो ब्रिटेन की पहली मुस्लिम प्रधानमंत्री बन सकती हैं।

    फिलहाल गृह सचिव है शबाना

    शबाना महमूद फिलहाल ब्रिटेन की गृह सचिव हैं और पार्टी के भीतर नेतृत्व की दौड़ में एक मजबूत दावेदार के तौर पर देखी जा रही हैं। उनकी इमेज एक सख्त फैसले लेने वाली नेता की है, जो चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटतीं। सीमा सुरक्षा, अवैध प्रवासन और आंतरिक सुरक्षा जैसे संवेदनशील और कठिन मुद्दों की कमान उनके हाथ में है।

    पार्टी के अंदर उन्हें लेबर पार्टी के दक्षिणपंथी गुट का समर्थन हासिल माना जाता है, जिससे उनकी राजनीतिक पकड़ और मजबूत होती है। शबाना महमूद तेज और प्रभावशाली वक्ता के रूप में जानी जाती हैं। संसद में वे अपने तर्क मजबूती से रखती हैं और विपक्ष को आक्रामक अंदाज में जवाब देने की क्षमता रखती हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यदि पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन होता है, तो शबाना महमूद सबसे आगे रहने वाले नामों में शामिल होंगी। उनके अनुभव, निर्णायक नेतृत्व शैली और मजबूत राजनीतिक समर्थन को देखते हुए उन्हें भविष्य की बड़ी नेता के रूप में देखा जा रहा है।

    पाकिस्तान से है नाता

    45 वर्षीय शबाना महमूद पेशे से वकील रही हैं और उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से शिक्षा हासिल की है। उनके पारिवारिक मूल पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के मीरपुर क्षेत्र से जुड़े बताए जाते हैं। वर्ष 2010 में उन्होंने इतिहास रचते हुए ब्रिटेन की पहली मुस्लिम महिला सांसद बनने का गौरव हासिल किया था।

    इसके बाद से शबाना महमूद लगातार सक्रिय राजनीति में बनी हुई हैं। पार्टी संगठन के भीतर और संसद के कामकाज दोनों ही स्तरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। नीतिगत मामलों की समझ, कानूनी पृष्ठभूमि और प्रभावशाली संवाद शैली ने उन्हें पार्टी के अहम चेहरों में शामिल कर दिया है।

    क्या जाएगी स्टॉर्मर की कुर्सी?

    हाल के दिनों में एपस्टीन फाइल्स और पीटर मैंडेलसन से जुड़े विवादों ने लेबर पार्टी नेता कीयर स्टार्मर पर राजनीतिक दबाव बढ़ा दिया है। पार्टी के भीतर बढ़ता असंतोष, संभावित इस्तीफों की चर्चाएं और लगातार गिरती अप्रूवल रेटिंग ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को और तेज कर दिया है। इन हालात में लेबर पार्टी के भविष्य के नेतृत्व को लेकर बहस खुलकर सामने आ गई है।

    यदि शबाना महमूद प्रधानमंत्री बनती हैं, तो यह ब्रिटेन की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव माना जाएगा। यह न सिर्फ सत्ता में नेतृत्व परिवर्तन होगा, बल्कि मुस्लिम प्रतिनिधित्व और डाइवर्सिटी के लिहाज से भी एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मौजूदा संकट के दौर में पार्टी ऐसे चेहरे की तलाश में है, जो संगठन को संभाल सके और जनता का भरोसा दोबारा जीत सके।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts